{"_id":"b870e4b8c77a2a18669b6e547f8c43ac","slug":"you-will-be-found-here-special-variety-of-dishes-in-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर यहां मिलेगी पकवानों की खास वैरायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर यहां मिलेगी पकवानों की खास वैरायटी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबकी बार आपका न्यू ईयर सेलिब्रेशन कुछ अलग होगा। होटल जेडब्लू मैरिएट की रसोई में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की खास पसंद बने पकवान आपके लिए पेश किए जाएंगे।
सिर्फ इतना ही नहीं, मैरिएट की रसोई में नए साल के मौके पर पकवानों की वह खास वैरायटी तैयार की जा रही है जो साल भर लोगों की खास पसंद बनी।
इसमें नान वेजीटेरियन के लिए सी फूड ज्यादा होगा जबकि वैजीटेरियन के लिए रीजनल कुजीन पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
एक दिन हैदराबादी खाना होगा तो दूसरे दिन मिलेगा लखनवी स्वाद। खास बात यह है कि होटल में जितने वेजीटेरियन मैन्यू होंगे उतना ही नान वेजीटेरियन मैन्यू।
होटल जेडब्लू मैरिएट के एक्जिक्यूटिव हेड शेफ पल्लव सिंघल ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर और महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा बिरयानी पसंद है।
बिरयानी को यहां के अन्य ग्राहक भी पसंद करते हैं इसीलिए होटल में बिरयानी का खास इंतजाम होगा।
महेंद्र सिंह धोनी जब सर्दियों के मौसम में आते हैं तो उनको पंजाबी फूड परोसा जाता है जबकि अन्य मौसम में वह सामान्य व्यंजन ही लेते हैं।
उन्होंने कहा कि न्यू ईयर इवनिंग के मौके पर हरेक के स्वाद के लिए खास इंतजाम किया गया है।