{"_id":"3044b729cbfb63db210b10152af5b8f8","slug":"you-laughed-congress-and-bjp-rally-to-sleep","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ की रैली से यहां की बड़ी पार्टियों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ की रैली से यहां की बड़ी पार्टियों में हलचल
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में रविवार को उमड़ी भीड़ ने चंडीगढ़ की बड़ी पाटियों में हलचल पैदा कर दी है। हर सेक्टर, गांव और कालोनियों से लोग इस रैली में अपने वाहनों से पहुंचे।
विज्ञापन
जितनी भीड़ पहुंची, इतनी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। गांधीवादी रिटायर प्रोफेसर वीसी नंदा भी रैली में पहुंचे। पहले से ही रैली में लोगों के साथ दरी पर बैठे योगेंद्र यादव के पास उन्हें एक व्यक्ति पकड़कर ले गया।
विज्ञापन
उन्हें देखते ही योगेंद्र यादव खड़े हो गए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। योगेंद्र यादव के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मंजीत सिंह भी बैठे थे।
कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने रैली में कितनी भीड़ जुटी। इसके लिए अपने-अपने जासूस भेजकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। रैली में सुबह दस बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
आप के कार्यकर्ताओं और वलंटियरों ने ट्रैफिक को संभाला और आनेवालों के वाहन कतार में खड़े कराए। रैली को हरियाणा के कन्वीनर डॉ आशावंत गुप्ता, राजीव गोदारा, परमजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
शहर की कई बड़ी हस्तियां भी उपस्थित हुई। रैली में पूर्व मनोनीत पार्षद और उद्योगपति एमपीएस चावला, वर्तमान मनोनीत पार्षद आर्किटेक्ट सुरिंदर बहगा के अलावा अन्य बड़ी संख्या में लोग रैली ग्राउंड में पहुंचे।