फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You can give testimony in police stations, hospitals, DC offices, summons will be received on WhatsApp

Chandigarh News: थानों, अस्पताल, डीसी ऑफिस में दे सकेंगे गवाही, व्हाट्सएप पर मिलेंगे सम्मन

Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
You can give testimony in police stations, hospitals, DC offices, summons will be received on WhatsApp
चंडीगढ़। एक जुलाई 2024 को देशभर में तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू तो कर दिए गए। लेकिन धरातल पर 100 प्रतिशत कार्रवाई लागू करने में केवल चंडीगढ़ ने ही बाजी मारी। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण रहे, जिस कारण यूटी का नाम यह कानून लागू करने में पहले नंबर पर आया है। तीन नए कानून के पूरी तरह लागू होने से अब चंडीगढ़ के किसी भी थाने, डीसी ऑफिस, एसडीएम ऑफिस या अस्पताल में जाकर ई गवाही दी जा सकेगी। ऐसा करने वाले चंडीगढ़ देशभर में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही केस के संबंध में सम्मन भी व्हाट्सएप पर मिलेंगी।
विज्ञापन

तीन कानूनों के तहत देशभर में चंडीगढ़ इकलौता ऐसा शहर है, जिसमें सीसीटीएनएस की ट्रेनिंग और एफएसएल के इंटीग्रेशन तक काफी तेजी से काम किया गया है। सिर्फ चंडीगढ़ में ही नए कानूनों के तहत कार्रवाई करने के लिए करीब 22 आईटी विशेषज्ञ और 125 डाटा एनालिस्ट रखे गए हैं। साथ ही थानों सहित अन्य कार्यालयों के लिए करीब 107 नए कंप्यूटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी थानों में ई-गवाही के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम बनाए हैं, जिसमें गवाही के लिए स्पीकर और दो वेब कैमरा लगाए गए हैं। थाने में एएसआई या इससे ऊंचे स्तर वाले जांच अधिकारियों को 170 टेबलेट, 25 मोबाइल फोन दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस में 144 नए आईटी एक्सपर्ट कांस्टेबल भर्ती किए गए है, जिन्हें केवल जॉइनिंग मिलनी बाकि है। नए कानूनों के शत प्रतिशत क्रियान्वयन में देश में पहला एडमिनिस्ट्रेटिव यूनिट केवल चंडीगढ़ में है। इसके साथ ही नए आपराधिक कानूनों के तहत काम करने वाले इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) भी केवल यूटी पुलिस के पास है।
नए कानूनों के तहत की जाने वाली कार्रवाई करने के लिए जांच अधिकारियों को भी आईटी विशेषज्ञों की ओर से स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। जांच अधिकारियों को घटनास्थल पर नए कानूनों की एप में ई-साक्ष्य के तहत डिजिटल साक्ष्यों को एप के माध्यम से संकलित कर उन्हें क्लाउड पर स्टोरेज करने से लेकर अन्य कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। क्योंकि नए कानून के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) में किसी भी अपराध से संबंधित एवीडेंस को डिजिटल रूप में क्लाउड पर संकलित एवं सुरक्षित करने का प्रावधान है।

सबसे पहले सेनकॉप्स साइबर सिक्योरिटी यूटी पुलिस के पास

यूटी पुलिस के पास अपराध से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए देश की सबसे पहली सेनकॉप्स साइबर सिक्योरिटी सेल है। यह सेनकॉप्स चंडीगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पुलिस को जटिल साइबर अपराध से जुड़े मामलों को सुलझाने और साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सक्षम है। इसकी मदद से यूटी पुलिस को किसी भी मामले को सुलझाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article