{"_id":"6aa8624c3c54c1e1190a9770","slug":"dba-pratibha-won-the-reserved-seat-for-women-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1123721-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीए: महिला आरक्षित सीट पर प्रतिभा जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीए: महिला आरक्षित सीट पर प्रतिभा जीती
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव में महिला आरक्षित उपाध्यक्ष और लाइब्रेरी सचिव पद के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर प्रतिभा भंडारी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी गीतांजलि वधवा को 283 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं, लाइब्रेरी सचिव पद पर नीता कुमारी ने एकतरफा मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की। महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद के चुनाव में प्रतिभा भंडारी को 1078 वोट मिले जबकि गीतांजलि वधवा के पक्ष में 795 वोट पड़े। इस तरह प्रतिभा भंडारी ने 283 वोटों के अंतर से जीत अपने नाम की। दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होने के कारण इस पद के परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी थीं। मतगणना पूरी होने के बाद प्रतिभा भंडारी को विजेता घोषित किया गया। डीबीए के इतिहास में पहली बार महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया।
लाइब्रेरी सचिव पद का चुनाव पूरी तरह एकतरफा रहा। नीता कुमारी को 1378 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उषा मांशी शर्मा को 405 वोट प्राप्त हुए। नीता कुमारी ने 973 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। सीनियर एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के पुरुष पदों पर गुरदेव सिंह, करुण कुमार और संदीप गुप्ता विजयी रहे। वहीं, महिला पदों पर एकता शर्मा और मंजीत कौर संधू ने बाजी मारी।