फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stalls for green firecrackers to be set up at 13 locations; 96 selected via draw from 4,100 applicants

Chandigarh News: 13 जगहों पर लगेंगे ग्रीन पटाखों के स्टॉल, 4100 आवेदकों में से 96 का ड्रॉ

Tue, 15 Sep 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Stalls for green firecrackers to be set up at 13 locations; 96 selected via draw from 4,100 applicants
चंडीगढ़। दिवाली पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने 96 अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए हैं। सोमवार को सेक्टर-23 स्थित बाल भवन में ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिये 4100 आवेदकों में से 96 का चयन किया गया। पटाखों की बिक्री के लिए शहर में 13 स्थान तय किए गए हैं। इन जगहों पर निर्धारित संख्या में ही स्टॉल लगाए जा सकेंगे। लाइसेंसधारी केवल सीएसआईआर-नीरी प्रमाणित ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने साफ किया है कि तय स्थानों के अलावा पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। बिना लाइसेंस या निर्धारित शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। इस बार 96 लाइसेंस के लिए 4100 ऑनलाइन आवेदन आए, यानी एक लाइसेंस के लिए औसतन 43 आवेदकों के बीच मुकाबला रहा।
विज्ञापन

13 जगहों पर इतने स्टॉल
सेक्टर-43 दशहरा ग्राउंड-15, सेक्टर-46 पुराने रेहड़ी बाजार के साथ खुला मैदान-11, सेक्टर-33सी खुला स्थान-5, सेक्टर-37सी मंदिर के पास-5, सेक्टर-24 गुजरात भवन के सामने-6, सेक्टर-29 सब्जी मंडी ग्राउंड-5, सेक्टर-28 नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पीछे खुला मैदान-5, सेक्टर-30 आरबीआई कॉलोनी के पास दशहरा ग्राउंड-5, रामदरबार सब्जी मंडी ग्राउंड-10, मनीमाजरा फायर स्टेशन के पास खुला मैदान-12, सेक्टर-49 रेयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के पास खुला सब्जी मंडी मैदान-7, सेक्टर-40 कम्युनिटी सेंटर के पास रामलीला ग्राउंड-5 और धनास का खुला मैदान-5।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पटाखे ही बेचने होंगे
यूटी प्रशासन के अनुसार सभी लाइसेंसधारी केवल सीएसआईआर-नीरी प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। लोगों से भी प्रमाणित ग्रीन पटाखे खरीदने और प्रशासन की निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed