फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chinni Murder Case: Bail rejected for accused who helped the shooter escape on a bike.

चिन्नी हत्याकांड : शूटर को बाइक पर भगाने वाले आरोपी की जमानत खारिज

Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Chinni Murder Case: Bail rejected for accused who helped the shooter escape on a bike.
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना क्षेत्र के चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी हत्याकांड में आरोपी प्रीतम शाह उर्फ प्रीत (21) को अदालत से राहत नहीं मिली। सोमवार को अदालत ने उसकी पहली नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, 18 मार्च को चिन्नी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोप है कि प्रीतम उस मोटरसाइकिल को चला रहा था, जिस पर शूटर राजन पीछे बैठा था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे।
विज्ञापन

अभियोजन ने सीसीटीवी फुटेज और होटल रिकॉर्ड पेश किए। रिकॉर्ड के अनुसार, प्रीतम और राजन वारदात से पहले तीन दिन होटल में साथ ठहरे थे। पुलिस ने आरोपी को संगठित गिरोह से जुड़ा बताया। बचाव पक्ष ने कहा कि गिरफ्तारी मौके से नहीं हुई और चालान दाखिल हो चुका है। अदालत ने सक्रिय भूमिका के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर जमानत से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed