फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You can fill the form for coaching for competitive exam till 23rd

Chandigarh News: प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए 23 तक भर सकते हैं फॉर्म

Mon, 14 Jul 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
You can fill the form for coaching for competitive exam till 23rd
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के कोचिंग करने के इच्छुक छात्रों 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कोचिंग केंद्र की निदेशक प्रोफेसर ज्योति रतन ने बताया कि 23 जुलाई दोपहर 12 बजे के बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद 28 जुलाई मेरिट सूची जारी की जाएगी। कक्षाएं 6 अगस्त से शुरू होंगी। यह कार्यक्रम लगभग चार महीने तक चलेगा और कक्षाएं संभावित रूप से दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेंगी। इस कोचिंग के लिए 70 छात्रों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

इसमें सामान्य वर्ग के लिए 54, अनुसूचित जाति के लिए 11 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 सीटें हैं। प्रवेश के लिए पात्र आवेदकों को किसी भी विषय में स्नातक या स्नातक के अंतिम वर्ष में होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र का शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 200 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। कोचिंग फीस सामान्य वर्ग के लिए 26,000 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 13,000 रुपये रखा गया है। कोचिंग फीस में 18 फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा। प्रवेश परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न पर आधारित होगी। इसमें 100 सवाल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed