फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You can burn firecrackers from 8 to 10 pm tonight, if you burn them after that then FIR will be filed

Chandigarh News: आज रात 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे, उसके बाद जलाए तो एफआईआर

Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
You can burn firecrackers from 8 to 10 pm tonight, if you burn them after that then FIR will be filed
चंडीगढ़। दीपावली के त्योहार पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में चहल-पहल को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग व स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है। वायु प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन ने लोगों को सिर्फ दो घंटे रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने के आदेश दिए हैं। इसके पहले या बाद में पटाखे जलाने पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त पर पंडितों के अलग-अलग मत हैं। शहर के कुछ पंडितों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शुक्रवार को है। वहीं, कुछ पंडितों का कहना है कि वीरवार को भी लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं। ऐसे में कुछ लोग वीरवार तो कुछ लोग शुक्रवार को दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अपने दलों को तैयार रखा है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और काॅलोनियों के पास के फायर स्टेशन को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। हेल्पलाइन नंबरों को भी सक्रिय रखा गया है और जनता से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे जलाने का समय इस साल भी सीमित कर दिया गया है। शहरवासी वीरवार को रात 8 से 10 बजे और गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 व रात 9 से 10 बजे के बीच लोग केवल ग्रीन पटाखे जला सकेंगे। ग्रीन पटाखे, सामान्य पटाखों की तुलना में कम धुआं और प्रदूषण फैलाते हैं और इनमें रासायनिक तत्वों का सीमित उपयोग होता है। इससे पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका सकारात्मक असर होता है। तय समय के बाद पटाखे जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। एरिया पुलिस थानों को नियमों के पालन की जिम्मेदारी दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा सके।
डीसी विनय प्रताप सिंह की तरफ से भी कुछ टीमें बनाई गई हैं जो पटाखे जलाने वालों पर नजर रखेंगे और सामान्य पटाखे जलाने पर कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि ग्रीन पटाखे हवा में कम जहरीले कण छोड़ते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

अस्पतालों में तैनात रहेंगे डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि पटाखों से किसी को चोट लगने या अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने की स्थिति में त्वरित इलाज मिल सके। प्रमुख अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय किया गया है और आवश्यक दवाओं और मेडिकल उपकरणों का स्टॉक तैयार रखा गया है।

इमरजेंसी में यहां करें संपर्क
जीएमएसएच सेक्टर 16- 01722782457, 2720104, 2752042,2752032।
जीएमसीएच सेक्टर 32- 01722665545,49
पीजीआईएमईआर इमरजेंसी - 01722746018

बाजारों में दिवाली की भीड़, लगा रहा जाम
दिवाली से एक दिन पहले चंडीगढ़ के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोग सजावट, मिठाई, कपड़े, और पूजा सामग्री खरीदने में व्यस्त रहे। दुकानदारों के अनुसार, इस साल बिक्री में काफी तेजी रही है, क्योंकि लोगों ने सजावट और उत्सव की सामग्री के साथ-साथ ग्रीन पटाखों की खरीदारी पर जोर दिया है। काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले, जिसकी वजह से लंबा ट्रैफिक जाम रहा। लोग पार्किंग की समस्या से भी जूझते दिखे। जगह-जगह फुटपाथों पर फड़ियों और दुकानदारों का कब्जा है। पार्किंग के अंदर भी दुकानें लगी हुई हैं, जिससे समस्या ज्यादा बढ़ गई।



पूजा का शुभ मुहूर्त
यूटी प्रशासन ने दिवाली की छुट्टी वीरवार को घोषित की है। पटाखे जलाने के लिए इजाजत भी सिर्फ वीरवार को ही है लेकिन शहर के पंडितों के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को है। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि प्रदोष काल में पूजा करना शुभ रहेगा। एक नवंबर को शाम 5.30 बजे से लेकर 8.09 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। शाम 4.45 बजे से शाम 6.18 बजे तक मेष लग्न व शाम 6.18 बजे से लेकर रात 8.13 बजे तक वृष लग्न रहेगा। शास्त्रों में उल्लेख है कि मेष लग्न के एक घंटा के बाद महालक्ष्मी की पूजन का विधान है इसलिए शाम 5.39 से रात 8.13 बजे तक गणेश लक्ष्मी की पूजन प्रारंभ कर देनी चाहिए। इसी समय दीप दान, महालक्ष्मी, कुबेर पूजन, बहीखाता पूजन, मंदिर में दीप प्रज्वलित करना और दान देना शुभ हरेगा। पंडितों के मुताबिक, वीरवार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त नहीं है।


--- आगजनी की घटना पर यहां करें फोन ---

ईआरएसएस कंट्रोल रूम, सेक्टर-9
नंबर : 112, 01722760892
लाल बहादुर (नोडल ऑफिसर) : 9888489969
---------------------------------------
फायर स्टेशन, सेक्टर 11
नंबर: 01722747820
अनिल कुमार शर्मा (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9888253827
---------------------------------------
फायर स्टेशन, सेक्टर 17
नंबर: 01722702333
लाल बहादुर (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9888489969
---------------------------------------
फायर स्टेशन, सेक्टर 38
नंबर: 01722690523
जगतार सिंह (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9988570387, 8968355137
---------------------------------------
फायर स्टेशन, सेक्टर 32
नंबर: 01722648610
दलीप सिंह (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 7696345000
---------------------------------------
फायर स्टेशन, मनीमाजरा
नंबर: 01722734656
दशेरु सिंह (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9592727554
---------------------------------------
फायर स्टेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-I
नंबर: 01722655816
गुलशन कुमार (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9023582799, 7888345834
---------------------------------------
फायर स्टेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो
नंबर: 01722642111
नरेश कुमार (स्टेशन फायर ऑफिसर) : 9646022101, 7889037903
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed