फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You can build your voter card

इस बार चूक गए तो नहीं बन पाएगी वोट

Sat, 18 Oct 2014 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 18 Oct 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
You can build your voter card

जिले के जो युवा 18 साल या इससे अधिक उम्र के हैं। लेकिन अभी तक वोट नहीं बनाया है। ऐसे लोग अब अपना वोट बनवा पाएंगे। निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिले में वोटर सूचियों के संशोधन का काम शुरू हो गया है। यह काम दस नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी।

विज्ञापन


मीटिंग में डीसी ने बताया कि वोटर सूची में संशोधन दौरान नए वोट बनाने, दर्ज वोटों पर गलत जानकारी सही करवाने, वोट ट्रांसफर करवाने व वोट काटने संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इसके संबंधी फार्म चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरो (एसडीएम) व जिला निर्वाचन दफ्तर से प्राप्त किए जा सकते है।
विज्ञापन


यह फार्म www.ceopunjab.nic.in से लिया जा सकता है। इसके बाद फार्म भरकर  चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसर एसडीएम या जिला निर्वाचन अफसर या फिर बीएलओज के पास जमा करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अक्तूबर व 2 नवंबर को जिले के सारे बीएलओज अपने अपने पोलिंग स्टेशनों पर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक हाजिर रहेंगे। साथ ही लोगों से फार्म प्राप्त करेंगे। वहीं, यदि किसी को फार्म प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल आती है। तो बीएलओज को बताया जा सकता है।


वोट बनाने के लिए यह चीजें जरूरी
फार्म नंबर छह भरकर नई वोट बनाई जाएगी। 6ए भरकर एनआरआई वोट बनवा सकते हैं। फार्म नंबर सात भरकर वोट कटवाई जा सकती है। गलती को सुधारने के लिए फार्म नंबर आठ भरकर दिया जा सकता है। 19 अक्तूबर और दो नवंबर को प्राप्त होने वाले दावे व ऐतराजों का निपटारा 20 नवंबर 2014 को किया जाएगा। 5 जनवरी 2015 को वोटर सूची की अंतिम प्रकाशना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed