धोनी के बारे में पिता से अलग है युवी की सोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया में बेटे के न चुने जाने और आईपीएल में सबसे महंगे बिके जाने के बाद योगजराज सिंह ने भले ही धोनी पर निशाना साधा पर युवराज ने दी 'संजीवनी'।
दरअसल आईपीएल सीजन-8 में सबसे ज्यादा 16 करोड़ में बिकने का रिकार्ड कायम करने वाले स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर योगराज सिंह भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जमकर बरसे। सोमवार को योगराज ने अपने बेटे को टीम से बाहर किए जाने के लिए सीधे तौर पर धोनी को जिम्मेदार ठहराया।
आईपीएल के नए सीजन में खिलाड़ियों की नए सिरे से बोली के बाद मीडिया के सामने आए योगराज ने धोनी पर आरोपों की बरसात कर दी। योगराज ने कहा कि धोनी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा टीम इंडिया में वापसी करे। योगराज ने धोनी को घमंडी बताया।
पिता के बयान के बाद युवराज का ट्वीट
उधर, योगराज का बयान आने के कुछ देर बाद ट्विटर पर युवराज ने लिखा कि उनके पिता अन्य माता-पिता की तरह भावुक हो गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने हमेशा ही माही (धोनी) की कप्तानी में खेल को एंज्वॉय किया है और आगे भी करेंगे।
नए सीजन में युवी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से चुनौती पेश करेंगे। किंग्स इलेवन का युवी को खरीदने का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो सका।
वर्ल्ड कप की टीम से बाहर युवी ने रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उनका इसका ही यह तोहफा मिला है। शायद इसी वजह से पिछली बार की तुलना में वह दो करोड़ ज्यादा बिके हैं।