फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav special strategy for punjab assembly election

पहले केजरीवाल, अब योगेंद्र यादव की निगाहें पंजाब पर टिकी

Wed, 20 Jan 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav special strategy for punjab assembly election

आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल के बाद अब योगेंद्र यादव की निगाहें भी पंजाब पर लग गई हैं। स्वराज अभियान के कनवीनर योगेंद्र ने हाल ही में साफ किया था कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टी बनाएंगे, जो पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पहले वह अमृतसर पहुंच कर दरबार साहिब में माथा टेकेंगे। फिर खडूर साहिब में भाई बलदीप सिंह केसमर्थन में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। भाई बलदीप ने आप के टिकट पर खडूर साहिब हलके से लोकसभा चुनाव लड़ा था। अब स्वराज अभियान केसमर्थन से खडूर साहिब उप चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के बाद आप का सबसे ज्यादा प्रभाव पंजाब में है। आप केचार में से दो सांसद भी उनकेसाथ हैं। इसे देखते हुए योगेंद्र को भी यहां अपनी पार्टी के लिए संभवानाएं नजर आ रही हैं। इसीलिए उन्होंने पंजाब से ही अपने नए सियासी सफर का आगाज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की तरह अब योगेंद्र भी लगातार पंजाब का दौरा करेंगे। इसी कड़ी में उनकेसाथी प्रशांत भूषण ने पिछले दिनों बठिंडा का दौरा कर सफेद मक्खी से प्रभावित कपास उत्पादक किसानों से अर्जियां ली थीं। अब भूषण जल्द ही इस मामले में कोर्ट में केस दायर करने जा रहे हैं।

योगेंद्र का लक्ष्य पंजाब में किसानों और युवाओं पर फोकस करना है। इसी को देखते हुए वह कार्यक्रम भी तय करेंगे। स्वराज अभियान पंजाब के कनवीनर प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि  देश भर से यही फीडबैक आ रहा था कि सियासी पार्टी बनाई जाए। अक्तूबर-15 में हुई बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी।


अब योगेंद्र ने पार्टी का एलान किया है, लेकिन चुनाव लड़ने की बात नहीं कही है। पहले पंजाब में निचले स्तर तक संगठन खड़ा किया जाएगा। फिर जो निचले स्तर के लोगों की राय होगी, वही फैसला होगा। आज सभी पार्टियों की सत्ता दिल्ली में केंद्रित हो गई है, वहीं से फैसले होते हैं। स्वराज अभियान लोगों को नया विकल्प देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed