फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yogendra Yadav Rally in Chandigarh

पंचकूला-चंडीगढ़ में हुई 'आप' की रैली, उमड़े लोग

Sun, 12 Jan 2014 07:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़ / पंचकूला
अमर उजाला, चंडीगढ़ / पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav Rally in Chandigarh
रैली में हजारों की संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आम आदमी की टोपी पहनकर पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह रैली आयोजित की गई।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में कांग्रेस की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलने देगी। पार्टी हरियाणा में अपना परचम लहराएगी और बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


पार्टी हुड्डा सरकार की भाई-भतीजावाद की नीति के सख्त खिलाफ है। हरियाणा में आते ही सबसे पहले इस नीति पर अंकुश लगाया जाएगा। पार्टी भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति का खात्मा करेगी। हरियाणा वासियों को रिश्वतखोरी से निजात दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। अब तक प्रदेश के कई बड़े नेता और अधिकारी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। बहुत से लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ले ली है।


उन्होंने कहा कि पार्टी से जो भी कार्यकर्ता जुड़े हैं वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल होने से बचें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जुड़ने में सहयोग करें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed