{"_id":"4b8f0fe64c10d9218c8a59b95bb8ad02","slug":"yoga-saves-from-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्दी से बचना है तो ये जरूर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से बचना है तो ये जरूर करें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी अपने चरम पर है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए योग और प्रणायाम बहुत उपयोगी है। यह कहना है सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन में निदेशक और प्राकृतिक जीवन केंद्र के प्रमुख डॉ देवराज त्यागी का।
सर्दी से बचने के लिए पवनमुक्तासन, धनुरासन, सर्वांगासन, चक्रासन, ताड़ासन और पश्चिमोत्तानासन से शरीर को गर्मी मिलती है और शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है।
योग करने से पहले शरीर को गर्म करने के लिए शिशु मंचलन आसन करना बहुत कारगर है। इसके करने के बाद अन्य आसन आसानी से किए जा सकते हैं।
त्यागी का कहना है कि शरीर को चुस्त-दुरुस्त और उर्जावान बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। बीमार और कमजोर व्यक्ति को शुरू में सावधानी बरतते हुए धीरे योग की क्षमता बढ़ानी चाहिए।
बच्चों के लिए योग करना बहुत ही आसान है। बच्चों की हड्डियां मुलायम होती हैं। इसलिए ये वे कठिन आसन भी आसानी से सीख सकते हैं।
प्राणयाम...
सर्दी में सूर्य भेदी प्राणायाम से पिंगला यानि सूर्य नाड़ी का शोधन होता है। इस प्राणायाम से कपाल की शुद्धि होती है। सर्दी से बचाव के लिए यह बहुत ही लाभदायक आसन है। इसके अभ्यास से जठराग्नि प्रदीप्त होती है और शरीर को अधिक से अधिक उर्जा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
शीत ऋतु में दूसरा प्राणायाम भस्त्रिका है जो शरीर को गर्मी देता है। इसमें श्वास की गति तेज हो जाती है। इससे भी शरीर को गर्मी प्राप्त होती है। इससे सर्दी जुकाम, एलर्जी, श्वास रोग, साइनस सहित समस्त कफ जनित रोग दूर होते हैं।