फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yo-Yo Honey Singh Yo-Yo Haryana for Haryana Assembly Elections

यूथ को रिझा रहा हनी सिंह का 'यो-यो हरियाणा'

Mon, 06 Oct 2014 10:44 AM IST
संदीप पौड़िया/अमर उजाला, रोहतक
संदीप पौड़िया/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 06 Oct 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Yo-Yo Honey Singh Yo-Yo Haryana for Haryana Assembly Elections

विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों की निगाह यूथ पर टिकी हुई है। इसके लिए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से यूथ को रिझाने की कोशिश कर रही हैं। कोई लड़कियों के लिए स्कूटी देने की बात कर रहा है तो कोई रोजगार की बात कर रहा है।

विज्ञापन


कोई कलाकारों के माध्यम से युवाओं को अपनी ओर मोड़ना चाहता है, ऐसे में इस चुनावी मौसम में कलाकारों की भी निकल पड़ी है। कांग्रेस जहां लोक गायक हरविंद्र मलिक का सहारा ले रही है वहीं इनेलो ने हनी सिंह और लकी पुनिया को अपने साथ लिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर हरविंद्र मलिक का गाना ‘सबसे आगे हरियाणा, हुड्डा जी का हरियाणा...’ काफी चर्चा में हैं वहीं इनेलो ने हनी सिंह द्वारा गाए गाने का एक वीडियो लांच किया। एक मिनट, 14 सेकेंड के इस वीडियो के माध्यम से पंजाबी गायक हनी सिंह चौटाला के समर्थन में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हन्नी सिंह के गाने
1. यो-यो हरियाणा, पढ़-लिख जावेगी जब छोरी, स्कूटी पर मूव करेगी, हरियाणा के नाम देश में बड़ा करेगी। जीतेगा, जीतेगा, जीतेगा हरियाणा....
2. देशों में देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा ताऊ की पार्टी का यू गाणा चारों ओर बाज्जैगा...
लक्की पुनिया का गाना भी छाया
हरियाणवी रैपर लक्की पुनिया का गाना भी चुनावी कैंपेन में छा रहा है। उनकेगाने ‘तू कांग्रेस नै सपोर्ट करै, तेरा यार सै फैन चौटाले का’ सरीखे गानों पर यूथ झूम रहे हैं। यह गाना युवाओं में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed