फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yo Yo Honey Singh controversy song

यो यो हनी सिंह के गीत को सुने बिना लौटा दिया सीडी

Fri, 15 Nov 2013 11:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh controversy song

गायक यो यो हनी सिंह के वॉयस सैंपल की जांच के मामले में हैदराबाद स्थित सीएफएसएल ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सीएफएसएल के अतिरिक्त निदेशक ने हाईकोर्ट एसबीएस नगर के एसएसपी को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा है कि हैदराबाद स्थित सीएफएसएल में यह सुविधा नहीं है।

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील ने हाईकोर्ट में सीएफएसएल के पत्र की प्रति पेश की। हाईकोर्ट ने इसे रिकार्ड में लेकर मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

मामले की आगामी सुनवाई 11 दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है। गायक हनी सिंह द्वारा विवादित गीतों के मामले में नवांशहर में दर्ज एफआईआर को रद करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन


मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हैदराबाद सीएफएसएल को निर्देश जारी किए थे कि वह गायक हनी सिंह के विवादित गानों की सीडी और वॉयस सैंपल की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गायक हनी सिंह ने चंडीगढ़ स्थित सीएफएसएल में अपने वॉयस सैंपल दिए थे, जिन्हें जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएफएसएल भेजा गया था।


हैदराबाद सीएफएसएल ने पंजाब पुलिस को भेजे पत्र में ऑडियो, वीडियो फाइल के मिलान पर असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक लेबोरेटरी के पास यह सुविधा नहीं है, लिहाजा वॉयस सैंपल की सीडी को बिना खोले वापस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed