फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yellow alert issued for punjab

Punjab Weather: पंजाब में तेज आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी

Thu, 28 Mar 2024 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 10:49 AM IST
सार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं, लेकिन एक अप्रैल से मौसम फिर शुष्क बन जाएगा। पंजाब में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर मार्च में मौसम कई बार करवट बदल चुका है।

विज्ञापन
yellow alert issued for punjab
पंजाब में बरसात का यलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब के तकरीबन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिजली चमकने के साथ बारिश होगी, इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं, लेकिन एक अप्रैल से मौसम फिर शुष्क बन जाएगा। पंजाब में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर मार्च में मौसम कई बार करवट बदल चुका है। कभी तेज धूप के चलते मौसम में तल्खी, तो कभी बारिश के कारण ठंडक लौट आती है। अब एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। गुरुवार से 31 मार्च तक के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


गर्मी ने दिखाए तेवर, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा
बुधवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। पंजाब के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.1 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। वहीं, अमृतसर का तापमान 30.4, लुधियाना का 32.5, पठानकोट का 32.4, बठिंडा का 31.2, गुरदासपुर का 30.0, एसबीएस नगर का 31.3 , जालंधर का 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 15.2 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा और यह सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का 19.0, लुधियाना का 16.8, पटियाला का 20.3, पठानकोट का 19.9 व जालंधर का 18.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed