फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Year Ender, Haryana Sports, Sports Policy disappointed

खेल 2017: बेटे-बेटियों ने चमकाया देश का नाम, स्पोर्ट्स पालिसी ने किया निराश

Sun, 31 Dec 2017 12:25 PM IST
संजीव पंगोत्रा/दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/दीपक शाही/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Dec 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Year Ender, Haryana Sports, Sports Policy disappointed
Haryana Sports 2017
खेल के लिए साल 2017 में कई खट्टे-मीठे अनुभवों से भरा रहा। इस साल खेलों के लिए इंफ्रस्ट्रक्चर बढ़ा तो कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर शहर का नाम रोशन किया। हॉकी हो या फुटबाल। गोल्फ हो या क्रिकेट। लगभग हर खेल में शहर के खिलाड़ियों ने अपनी धमक पैदा की। इंफ्रस्ट्रक्चर मिलने से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा तो स्पोर्ट्स पालिसी नहीं बनने से निराशा भी नजर आई। साल के अंत में कुछ ऐसे विवाद भी रहे, जिससे खिलाड़ियों को शर्मशार भी होना पड़ा। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
देश में पहली बार फीफा फुटबॉल कप का आयोजन किया गया। फुटबॅाल के इस महाकुंभ में भारत की टीम में सिटी के तीन खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें भारतीय टीम के कप्तान अमरजीत, संजीव, प्रभसुखन शामिल हैं।
विज्ञापन


मलेशिया में खेला गया जोहर बाहरू कप में हॉकी में इंडिया की ओर से चंडीगढ़ हाकी अकादमी के मनिंदर सिंह, संजय, सुखजीत सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने ब्रांज मेडल जीता था। एशिया कप में इसी अकादमी के संजय, मनिंदर, जसप्रीत सिंह शमिल रहे। नवंबर महीने में जापान में खेले गए एशिया कप में भारत को गोल्ड मेडल जीताने में अहम भूमिका निभाने वाली मोनिका भी इसी शहर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिल बेदी : यह साल गोल्फ के खिलाड़ी आदिल बेदी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। जूनियर वर्ग की वर्ल्ड रैकिंग में आदिल ने दसवां स्थान हासिल किया। आदिल बेदी को
उनके प्रदर्शन के लिए विराट कोहली इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स से सम्मानित किया गया।

सिद्धार्थ कौल : शहर के सिद्धार्थ कौल भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरिज में शामिल किया गया था। वे मध्यम गति के गेंदबाज हैं। पंजाब के रहने वाले कौल को जब अपने चयन की खबर मिली तब वह रणजी मैच खेल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भारतीय टीम में चयन की उम्मीद नहीं छोड़ी थी।

सतिंदर डागर : दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूडब्ल्यूई में सिटी के ट्रेनी सतिंदर डागर ने बड़ा धमाका किया। उन्होंने मात्र दस मिनट के भीतर अमेरिका के रेसलर मिंज को हराकर बड़ा उलेटफेर किया।  सतिंदर डागर ने चंडीगढ़ में ही रेसलिंग के गुर सीखे थे।

छाई रहीं 101 वर्षीय मानकौर

Year Ender, Haryana Sports, Sports Policy disappointed
Man Kaur - फोटो : Amar Ujala
छाई रहीं 101 वर्षीय मानकौर
चंडीगढ़ की रहने वाले 101 वर्ष की मान कौर वेटरन एथलीट है। इस उम्र में देश ही नहीं विदेशों में एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट में हिस्सा लिया। यही नहीं इस साल उनपर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई, जिसे हिस्ट्री चैनल में प्रकाशित किया गया। इसे सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों ने देखा।

नहीं बन पाई स्पोर्ट्स पालिसी
चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा व पंजाब की सरकारों ने खिलाड़ियों केलिए मनोहक स्पोर्ट्स पालिसी बनाई है, जिसका फायदा दोनों प्रदेशों के खिलाड़ियों को मिल रहा है।
मगर शहर में स्पोर्ट्स पालिसी न होने से काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल व अन्य गेम्स के खिलाड़ी दूसरे स्टेट से खेल रहे हैं। इससे शहर की प्रतिभा बाहर जा रही है। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कई बार बयान दिया गया, मगर अब तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ है।

तीन साल बाद पंचकूला को मिला बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक
इस बार पंचकूला के खाते में तीन साल बाद स्वर्ण पदक हासिल हुआ। पंचकूला की प्रांजल यादव ने 63वीं स्कूल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की अंडर-17 आयुवर्ग में 63-66 केजी वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रांजल पंचकूला मानव मंगल स्कूल की छात्रा है। इस चैंपियनशिप में 29 टीमों के करीब 900 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस जीत के आधार पर प्रांजल का अप्रैल 2018 चाइना के बीजिंग में होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। प्रांजल यादव के पिता संदीप कुमार सीआईडी में बतौर एएसआई पंचकूला में तैनात हैं। प्रांजल के कोच विरेंद्र डांगी ने बताया कि अप्रैल में चाइना में होने वाले एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए रोजाना प्रांजल बॉक्सिंग रिंग में रोजाना पांच घंटे पसीना बहा रही है।

मिल्खा का बुत नई दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया

Year Ender, Haryana Sports, Sports Policy disappointed
Milkha Singh
पंचकूला की हुनर छाई रही
पंचकूला सेक्टर 2 निवासी हूनर मित्तल ने सन 2017 में इंडियन गोल्फ यूनियन की ऑल इंडिया ऑर्डर ऑफ मैरिज 2017 में गर्ल्स कैटेगरी की 11 और 12 आयु वर्ग में पहले स्थान पर रही। दिसंबर में मलेशिया वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही।

नौंवी एलबेट्रॉस इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में वह नंबर वन रही। इसके अलावा 24वीं पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ चैंपिनशिप में पहला स्थान हासिल किया। ही। इस साल हुनर मित्तल ने अपने सात साल के कैरियर में अपना 100वां गोल्फ टूर्नामेंट पूरा किया।

मिल्खा का बुत नई दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया
इस साल मिल्खा सिंह का बुत नई दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। यह उनकी पहली मोम की प्रतिमा है। यह प्रतिमा उस तस्वीर से ली गई है जिसमें उन्होंने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

मिल्खा सिंह की बेहद विस्तृत और बारीकी से तैयार मोम की इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए 300 से अधिक माप और तस्वीरों की मदद ली गई। इसको मैडम तुसाद के कई बेहद कुशल कलाकारों ने तैयार किया। यह एक शानदार स्प्रिंट मुद्रा में मूर्ति है। इस अवस्था को 1958 में कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के माहौल में से चुना गया है। मैडम तुसाद में मिल्खा सिंह के साथ ही कपिल देव और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई।

इस मौके पर मिल्खा सिंह ने कहा था कि वे उस पल को अब भी नहीं भूले हैं जब क्वीन ने आकर उन्हें मेडल पहनाया था। क्वीन चली गईं और अंग्रेज खड़े हो गए। एक ओर तिरंगा ऊपर जा रहा था और दूसरी ओर उनका सीना चौड़ा होता जा रहा था, गर्व था कि उन्होंने देश के लिए सम्मान हासिल किया। मिल्खा सिंह ने शेर सुनाया.. अजम हमारा कुछ भी हिस्सा है जिंदगी बनाने में...।

रोहित के छक्कों ने फैंस की मुराद पूरी की

Year Ender, Haryana Sports, Sports Policy disappointed
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित के छक्कों ने फैंस की मुराद पूरी की
साल के आखिरी महीने में मोहाली के पीसीए में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी कर विश्व रिकॉर्ड व अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया।

रोहित ने मैच में 153 गेंदों का सामना किया और नाबाद 208 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 18 छक्के शामिल थे। रोहित की इस पारी में वो सब कुछ मौजूद था जिसे फैंस देखना चाहते थे। इस पारी के साथ रोहित ने मोहाली वनडे के ज़रिए रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। इस दौरान रोहित की पत्नी रीतिका भी मौजूद थीं। यह दिन इसलिए भी खास था कि क्योंकि इस दिन रोहित की मैरिज एनिवर्सरी भी थी।

रोहित ने इस मैच में 18 छक्के लगाए जिसके साथ ही छक्कों के मामले में भी उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा। कप्तान के रूप में रोहित ने दूसरे ही वनडे में दोहरा शतक जड़ डाला था। वो टीम की अगुवाई करते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed