फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yaspal malik warning to haryana goverment, Jat reservation protest

जाट आंदोलन: यशपाल मलिक ने चेताया- मांगें नहीं मानी तो 300 जगह होगा धरना

Wed, 01 Feb 2017 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 01 Feb 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
Yaspal malik warning to haryana goverment, Jat reservation protest
जसिया में जाट समाज के धरने पर पहुंचे यशपाल मलिक ने चेताया - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि यदि जाट समाज की मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश भर में 300 जगह धरने शुरू कर दिये जाएंगे। सभी धरनों का केंद्र जसिया को बनाया जाएगा। मलिक बुधवार को रोहतक-पानीपत राजमार्ग के किनारे जसिया में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे थे। मलिक ने धरना स्थल से 36 बिरादरी की एकता का भी संदेश दिया। समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में 36 बिरादरी के लोग भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


जसिया में जाट समाज के धरने पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार शांतिपूर्ण धरने पर बैठे समाज के लोगों को बार-बार धमकियां देकर डराने और भड़काने का काम कर रही है। यदि सरकार ने अपनी नीति नहीं बदली तो प्रदेश के सभी गांवों की सड़कों पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। फिर सरकार कहां-कहां फोर्स तैनात करेगी? उन्होंने कहा कि यह अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की करतूतों के बारे में उन राज्यों में टीमें भेजकर प्रचारित किया जा रहा है, जहां पर विधानसभा के चुनाव होने हैं। मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज 125 विधानसभा सीटों को प्रभावित करता है। भाजपा वहां से पांच सीटें भी जीतने की स्थिति में नहीं है। मलिक को सुनने के लिए धरनास्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। रोहतक सहित अन्य जिलों के जाट समाज के लोग धरनास्थल पर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रासुका लगी तो जनता लगा देगी ‘जासुका’

Yaspal malik warning to haryana goverment, Jat reservation protest
धरने पर डटे रहे जाट - फोटो : अमर उजाला
रासुका लगी तो जनता लगा देगी ‘जासुका’
प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की शक्तियां सौंपने के बारे में मलिक ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि धरने पर मौजूद लोगों पर रासुका लगाने का प्रयास किया गया तो जनता अपने बचाव में जनता सुरक्षा कानून (जासुका) लगा सकती है।

समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि गांवों में समाज के लोग रासुका का जवाब अलग तरीके से देंगे। जो भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी गांव में पहुंचेगा उसे बंधक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अनदेखा करने वाले न तो यूपी में सरकार बना सकते हैं और न ही प्रदेश में। 

इंटरनेट सेवाएं रही बाधित 
जसिया में यशपाल मलिक के आने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर तैनात रहा। धरना स्थल के करीब पांच से सात किलोमीटर तक इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गईं थीं। 

भाजपा सैनी को हथियार की तरह कर रही प्रयोग 

Yaspal malik warning to haryana goverment, Jat reservation protest
जसिया में जाट समाज के धरने पर पहुंचे यशपाल मलिक ने चेताया - फोटो : अमर उजाला
भाजपा सैनी को हथियार की तरह कर रही प्रयोग 
यशपाल मलिक ने कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार सैनी को हथियार की तरफ प्रयोग कर रही है। उन्होंने सैनी को भाजपा और आरएसएस का मोहरा बताया। कहा कि वह प्रदेश का भाईचारा खराब करने का प्रयास कर रहा है। पद के लालच में सैनी जाट समाज के खिलाफ बोल रहा है। समाज के लोग ऐसे नेताओं और भाजपा को चुनावों में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सैनी को अन्य पार्टियों में रहते हुए जाट आरक्षण का दुख नहीं हुआ, लेकिन जब भाजपा में आया तो रुख बदल लिया। 
समिति की मुख्य मांगें 
सरकार से बातचीत करने के मुद्दे पर मलिक ने कहा कि वह हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार मांगों को मानें तो। समिति की मुख्य मांगें हैं कि पिछले साल के फरवरी के आंदोलन के सभी केस खत्म हों। आंदोलन में मारे गये युवकों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। आंदोलनकारियों को जेल से रिहा किया जाए। केंद्र में जाटों को आरक्षण दिया जाए। जाटों को प्रदेश में ओबीसी में शामिल किया जाए। सांसद राजकुमार सैनी की जुबान नियंत्रण में हो। डीएसपी अनिल यादव, अमित भाटिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed