{"_id":"695ace621a24cf7207044bf4","slug":"yashraj-and-rekha-came-first-in-the-10-kilometer-race-chandigarh-news-c-16-pkl1049-914652-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यशराज और रेखा 10 किलोमीटर रेस में रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यशराज और रेखा 10 किलोमीटर रेस में रहे अव्वल
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से स्टेट क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 7-बी में रविवार को किया गया। विभिन्न आयु वर्ग में एथलीटों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर रेस में यश राज 30.40.39 का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। साहिल 30.43.73 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग 10 किलोमीटर रेस में रेखा 39.20.89 का समय लेकर दूसरे स्थान पर और सविता 1.02.50 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के अंडर-20 वर्ग की 8 किलोमीटर रेस में शेखर चौधरी 25.42.73 का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। रवि यादव 25.53.45 का समय लेकर दूसरे स्थान पर और अभिमन्यु 29.09.46 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-18 लड़कियों के वर्ग की 4 किलोमीटर रेस में वंशिका राणा 18.07.85 का समय लेकर पहले स्थान पर रहीं। संजना 18.30.87 का समय लेकर दूसरे और गुरप्रीत कौर 21.12.27 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-16 लड़कों की 2 किलोमीटर रेस में दीपू 6.48.74 का समय लेकर पहले स्थान पर रहे। रवि कुमार 6.50.45 का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। हर्ष यादव 7.02.59 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे।