फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yashpal Malik on Jat Reservation issue

2 माह में आंकड़े जुटा आरक्षण दिलाए सरकार, नहीं तो फिर होगा आंदोलन: मलिक

Mon, 04 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 04 Sep 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Malik on Jat Reservation issue
Yashpal Malik - फोटो : File Photo
हाईकोर्ट द्वारा गेंद प्रदेश सरकार के पाले में डालते हुए मार्च तक आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। लेकिन जाट समाज इतने लंबे समय तक इंतजार नहीं कर सकता। इसलिए जाट समाज सरकार को 2 माह का समय देते हुए साफ कर रहा है कि अगर इस दौरान आंकड़े जुटाकर सरकार ने जाटों को आरक्षण का लाभ नहीं दिलाया तो फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने राशलवाला चौक पर भाईचारा रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व में जाटों को खूब बरगला चुकी है लेकिन अब वो झांसे में नहीं आएंगे। मलिक ने कहा कि देशभर के 8 राज्यों में बसे जाट केंद्र में आरक्षण के लिए भी बिगुल बजाएंगें, जिसके लिए शीघ्र ही आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। कैप्टन अभिमन्यु की कोठी मामले में जेल में बंद युवाओं को रिहाई के लिए बात की जाएगी, अगर फिर भी कैप्टन नहीं माने तो सामाजिक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज हर साजिश को नाकाम करने में सक्षम है, इसलिए किसी को इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के समाज की भलाई संभव नहीं है। इसलिए 26 नवंबर को जाट सेवा संघ के द्वारा 35 एकड़ जमीन पर दीनबंधु चौ. छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा व कौशल विकास केंद्र की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दिन समाज के नेताओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, अधिकारियों, बुद्घिजीवियों, शिक्षाविदों, डॉक्टरों, वकीलों के अलावा देशभर के 200 जिलों में रहने वाले जाटों को न्यौता भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed