फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yamuna nagar-Jagadhari, Sonipat And Kundli will be developed according to Population

आबादी अनुसार होगा यमुनानगर-जगाधरी, सोनीपत-कुंडली का विकास, सरकार से मिली मंजूरी

Wed, 04 Sep 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yamuna nagar-Jagadhari, Sonipat And Kundli will be developed according to Population
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में शहरों के नियोजित विकास को लेकर मनोहर लाल सरकार ने अहम निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक में यमुनानगर-जगाधरी व सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कांपलेक्स-2031 की प्रारूप विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

विज्ञापन


खरखौदा की प्रारूप विकास योजना-2041, कैथल व रोहतक-2031 की संशोधित विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन भी बैठक में उपस्थित रहीं। यमुनानगर-जगाधरी की प्रारूप विकास योजना वर्ष 2031 तक 13,13,500 व्यक्तियों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। 
विज्ञापन


प्रस्तावित औसत आवासीय घनत्व 250 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होगा। विकास योजना में 3339.58 हेक्टेयर क्षेत्र को आवासीय उद्देश्य के लिए और 376.86 हेक्टेयर क्षेत्र को व्यावसायिक उद्देश्य के लिए रखा गया है। इसी प्रकार 1070.55 हेक्टेयर क्षेत्र को औद्योगिक उद्देश्य के लिए, 953.33 हेक्टेयर क्षेत्र परिवहन और संचार के लिए, 181.89 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए, 315.46 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए और 854.87 हेक्टेयर क्षेत्र ओपन स्पेस के लिए रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कांपलेक्स की प्रारूप विकास योजना 16 लाख लोगों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। औसत आवासीय सेक्टर घनत्व 260 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होगा। योजना में 4771 हेक्टेयर क्षेत्र को आवासीय उद्देश्य के लिए, 1006 हेक्टेयर क्षेत्र को वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए, 3332 हेक्टेयर क्षेत्र को औद्योगिक उद्देश्य के लिए, 1645 हेक्टेयर क्षेत्र को परिवहन और संचार के लिए, 354 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए, 4268 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक और अर्ध सार्वजनिक उपयोगों के लिए, 3719 हेक्टेयर क्षेत्र पार्कों और ओपन स्पेस के लिए व 512 हेक्टेयर क्षेत्र जलाशयों और प्राकृतिक संरक्षण के लिए रखा गया है।

ये होगी तीन शहरों की संशोधित विकास परियोजना

  • खरखौदा की प्रारूप विकास योजना 2041 तक 4.70 लाख व्यक्तियों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। औसत आवासीय सेक्टर घनत्व 300 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होगा। इस प्रारूप विकास योजना में 1300 हेक्टेयर क्षेत्र आवासीय उद्देश्य के लिए, 118 हेक्टेयर क्षेत्र वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए, 2229 हेक्टेयर क्षेत्र औद्योगिक उद्देश्य के लिए, 616 हेक्टेयर क्षेत्र परिवहन और संचार के लिए, 79 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए, 139 हेक्टेयर क्षेत्र  सार्वजनिक और अर्ध सार्वजनिक उपयोग के लिए , 483 हेक्टेयर क्षेत्र ओपन स्पेस के लिए और 84 हेक्टेयर क्षेत्र जलाशयों व प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के लिए रखा गया है।

 

  • कैथल की संशोधित विकास योजना वर्ष 2031 तक 5 लाख व्यक्तियों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। औसत आवासीय घनत्व 270 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर होगा। संशोधित प्रारूप विकास योजना-2031 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 152 की नई अलाइनमेंट का समावेश करने, जमीनी वास्तविकताओं या सैटेलाइट इमेज के अनुसार प्रस्तावित सेक्टर की सड़कों का समावेश, नई नीतियों का समावेश, नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण व उद्योगों की आमद के आधार पर शहरी क्षेत्र की वृद्धि को देखते हुए तैयार की गई है। 


1850 हेक्टेयर क्षेत्र आवासीय उद्देश्य के लिए, 305 हेक्टेयर क्षेत्र वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए,352 हेक्टेयर क्षेत्र औद्योगिक उद्देश्य के लिए, 448 हेक्टेयर क्षेत्र परिवहन और संचार के लिए, 154 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए, 221 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए, 464 हेक्टेयर क्षेत्र पार्कों व ग्रीन बेल्ट समेत ओपन स्पेस के लिए रखा गया है।

  • रोहतक की संशोधित विकास योजना सेक्टर 27 ए और 27 के साथ-साथ आईएमटी चौक से सेक्टर 27, 28 डिवाइडिंग रोड तक 12 मीटर सर्विस रोड के साथ-साथ 30 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट को बनाए रखने के लिए तैयार की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed