{"_id":"67608881d71b9d2fb6046258","slug":"xen-stuck-in-diljits-show-by-giving-permission-for-3-mobile-towers-chandigarh-news-c-16-pkl1043-586607-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दिलजीत के शो में 3 मोबाइल टावर की परमिशन देकर फंसे एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दिलजीत के शो में 3 मोबाइल टावर की परमिशन देकर फंसे एक्सईएन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर तीन अस्थायी मोबाइल टावर लगाने के लिए नगर निगम के रोड डिवीजन नंबर 3 के एक्सईएन ने अपने स्तर पर ही मंजूरी दे दी। इसे लेकर अब एक्सईएन मुश्किल में फंस गए हैं। नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर चीफ इंजीनियर ने एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
नोटिस में पूछा गया है कि एक्सईएन ने तीन अस्थायी मोबाइल टावर लगाने की अपने स्तर पर मंजूरी कैसे दे दी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से पहले अनुमति क्यों नहीं ली और अनुमति देने की उचित प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया। यह अनुमति 13 दिसंबर को भारती एयरटेल लिमिटेड को तीन अस्थायी मोबाइल टॉवर लगाने के लिए दी गई थी। टॉवर 14 दिसंबर को सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान में दिलजीत के शो के दौरान बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए लगाए गए थे। इसके लिए कंपनी ने निगम के खाते में 20 हजार रुपये प्लस जीएसटी का शुल्क जमा कराया गया था। नोटिस में एक्सईएन से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।