फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   X-ray staff at PGI alleges harassment by senior nursing officer

Chandigarh News: पीजीआई में एक्स-रे स्टाफ ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 07:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
X-ray staff at PGI alleges harassment by senior nursing officer
कर्मचारियों ने बिना सबूत चोरी का आरोप और धमकी की शिकायत की, प्रशासन से मांगा हस्तक्षेप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) के रेडियोलॉजी विभाग के ओपीडी एक्स-रे स्टाफ ने सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किरण सारा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टाफ ने विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है कि रूम नंबर 105, ओपीडी सेक्शन में तैनात किरण सारा बिना सबूत के उन पर चोरी का आरोप लगाती हैं और बार-बार ओपीडी से हटाने की धमकी देती हैं।

मानसिक तनाव का आरोप
कर्मचारियों का कहना है कि इस व्यवहार से कार्यस्थल पर शत्रुतापूर्ण माहौल बन रहा है जिससे उनका मनोबल और कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। उन्होंने पीजीआई प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया
पीजीआई प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। सभी पहलुओं से इसकी जांच की जाएगी और उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed