फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Written Complaint Against Harmandir Sahib Photo in Ishq My Religion Movie Poster

'इश्क माय रिलिजन' फिल्म के पोस्टर में श्री हरमंदिर साहिब की फोटो छापने पर रोष, लिखित शिकायत

Thu, 29 Aug 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 29 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Written Complaint Against Harmandir Sahib Photo in Ishq My Religion Movie Poster
मूवी का पोस्टर - फोटो : फाइल फोटो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म निर्माता गुरदीप ढिल्लों की फिल्म इश्क माय रिलिजन के एक पोस्टर में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर पर एतराज जताया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के निर्देश के बाद सचिव मंजीत सिंह बाठ ने पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव को ढिल्लों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


शिकायत में एसजीपीसी ने ढिल्लों के खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की कानूनी धाराओं के अनुसार मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। भाई लौंगोवाल ने कहा कि इस फिल्म के पोस्टर में फिल्मी कलाकारों का अंदाज अश्लील है। इस पोस्टर के जारी होने के बाद सिख संगत में रोष है। श्री हरमंदिर साहिब सिखों के लिए एक पवित्र स्थान है।
विज्ञापन


इससे सिखों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही एसजीपीसी ने विदेशों में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को ब्रांड बनाकर आटा व चावल बेचने पर भी विरोध प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबियों को डिपोर्ट न करे अमेरिका

लौंगोवाल ने अमेरिका प्रशासन की ओर से पंजाबियों को वापस भेजे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेवलर एजेंटों के झांसे में आकर अमेरिका गए पंजाबियों को वापस भेजने के मामले पर अमेरिका सरकार पुनर्विचार करे। अमेरिका की इस नीति से कई पंजाबियों के परिवार प्रभावित होंगे। लौंगोवाल ने अमेरिका जाने वाले पंजाबियों से कहा कि वह एजेंटों के झांसे में न आएं, नियमानुसार जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed