कुश्ती बदली, ओलंपिक में लागू होंगे कुश्ती के नए नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में हाथ आजमाने वाले पहलवानों को अब नए नियमों के साथ कुश्ती खेलना होगी। वर्ष 2016 में रीयो, ब्राजील में होने वाले ओलंपिक में भी नए नियमों के साथ ही कुश्ती प्रतियोगिताएं होंगी।
नए नियमों की शुरुआत 5 से 10 मई तक दोहा कतर में हुई सीनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में कर दी गई। इस प्रतियोगिता से पहले दोहा कतर में संयुक्त विश्व कुश्ती संघ की बैठक में नए नियमों पर सहमति बनाई गई थी।
इस बैठक में ए ग्रेड के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी एमडीयू के प्रो. आरपी गर्गभी शामिल हुए थे। नए नियमों के साथ उम्मीद जताई जा रही कि भारतीय पहलवानों को इसका फायदा मिलेगा।
प्रो. आरपी गर्ग ने बताया कि दोहा में हुई बैठक में दुनिया भर के कुश्ती संघों के प्रतिनिधि और वहां मौजूद रेफरी शामिल हुए थे। इस बैठक में मुकाबलों के दौरान प्वॉइंट्स सिस्टम में कुछ बदलाव किए जाने पर मंथन हुआ। सहमति के साथ नए नियमों पर मुहर लग गई और प्रतियोगिता भी नए नियमों के साथ कराई गई।
ओलंपिक तक रहेंगे यह नए नियम
प्रो. गर्ग ने बताया कि ब्राजील में होने वाले ओलंपिक खेलों तक कुश्ती के नए नियम ही लागू रहेंगे। प्रो. गर्ग के अनुसार नए नियमों के तहत अब फ्री स्टाइल में पारतरे पोजिशन में पूरा कंट्रोल होने पर ही दो अंक दिए जाएंगे।
अब तक शरीर के तीन अंगों के मैट पर टच होने पर दो अंक दिए जाते थे। जेनऊ वाली पोजिशन में विरोध पहलवान द्वारा यदि दोनों हाथों से पैर पकड़े हुए हैं तो अंक नहीं दिए जाएंगे, दोनों हाथों की पकड़ छूटने पर ही दो अंक दिए जाएंगे। साथ ही यदि जनेऊ बांध कर पहलवान विरोध को डेंजर करता है तो फिर से उसे दो अंक दिए जाएंगे।
दांव लगाने वाले पहलवान का यदि एक पैर लाल जोन से बाहर चला जाता है तो उसका एक्शन माना जाएगा और उसके खिलाफ एक अंक भी नहीं दिया जाएगा। यदि दोनों पहलवान खड़ी कुश्ती में लाल जोन से बाहर निकल जाते है तो एक पहलवान को जो पेसिव है उसके खिलाफ एक अंक दिया जाएगा।
खड़ी कुश्ती दांव लगाने पर डेंजर में जाकर पेट केबल गिराने पर एक अंक ही दिया जाएगा। यदि एक्शन अंदर से शुरू होता है तो खड़ी पोजिशन में बाहर डेंजर में गिरने पर 4 अंक, पेट केबल गिरने पर एक अंक और पारतरे पोजिशन में डेंजर में जाने पर ही दो अंक मिलेंगे।
दाव लगाने वाले पहलवान केघुटने यदि मैट पर है और दाव खाने वाले पहलवान के घुटने खड़े हैं तो 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रो. गर्ग ने बताया कि भारतीय पहलवान कई दांव पेंच में दूसरे देशों के पहलवानों से श्रेष्ठ हैं जिसका फायदा नए नियमों के तहत मिल सकता है।