फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world yoga day, pm modi chandigarh visit, yoga with pm modi, chandigarh administration, chandigarh

मोदी संग योग करने के लिए इन जगहों पर भी कराएं रजिस्ट्रेशन, देखिए

Wed, 18 May 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
world yoga day, pm modi chandigarh visit, yoga with pm modi, chandigarh administration, chandigarh
pm modi praised parrikar - फोटो : pm modi praised parrikar
21 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करने के लिए प्रशासन की वेबसाइट के अलावा अन्य जगहों पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए। इसके लिए बैंकों और रेस्टोरेंट से भी टायप किया गया है। अक्सर लोगों का यहां आना-जाना होता है। इसलिए उन्हें रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। काम के साथ ही वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इतना ही नहीं सभी संपर्क सेंटरों को भी इससे जोड़ा गया है। संपर्क सेंटर से भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद ही योग का सिलसिला नहीं थमेगा। योग की पाठशाला शहर में आगे भी लगती रहेंगी। प्रशासन ने शहर में 200 स्थान चिन्हित किए हैं जहां योग ट्रेनिंग होगी। इन 200 ट्रेनिंग स्थलों में से 100 बेस्ट सेंटरों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद भी चालू रखा जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन करवाते समय व्यक्ति नजदीकी योग सेंटर को चुन सकता है। इसी सेंटर पर व्यक्ति की योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन


डीसी कम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नोडल अफसर अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि यह महज एक दिन तक सिमट कर रहने वाला कार्यक्रम नहीं है। भारत सरकार की मंशा है कि स्वस्थ रहने केलिए लोग इसे अपनी नियमित आदत बनाएं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय येाग दिवस के बाद भी शहर में 100 योग सेंटर नियमित आगे भी जारी रहेंगे। डीसी जोशी ने कहा कि योग के प्रति लोगों के मन में जबरदस्त उत्साह है। iyd.chd.gov.in वेबसाइट लांच होने के एक दिन बाद ही 3411 लोग इस पर विजिट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18001802072 टॉल फ्री नंबर पर लगातार कॉल आ रही हैं। अब तक करीब 200 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 21 मई से सभी 200 सेंटरों पर योग की ट्रेनिंग शुरू हो रही है। डीसी जोशी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। अभी रजिस्ट्रेशन चलते रहेंगे। कैपिटल कांप्लेक्स के साथ डीएलएफ, इनफोसिस और एलांते जैसे स्थानों पर भी 21 जून को योग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed