फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Women's Boxing Championships: sweetie will play final match

गोल्ड के लिए आज पंच लगाएंगी बॉक्सर स्वीटी

Mon, 24 Nov 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 24 Nov 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
World Women's Boxing Championships: sweetie will play final match

जिले की बॉक्सर स्वीटी बूरा ने वर्ल्ड वूमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल प्रवेश कर लिया है। फाइनल में स्वीटी का मुकाबला चीन की खिलाड़ी यांग से होगा। स्वीटी 81 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में उन्होंने यूक्रेन की बॉक्सर को हराया है। स्वीटी के अलावा देश की एक अन्य बॉक्सर सूरजबाला देवी (45-48 किलोग्राम) भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


इन्हें दी मात
स्वीटी ने पहले राउंड में नीदरलैंड की बॉक्सर मैक्साइन को 2-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उसने क्रोशिया की अनामारिजा को 2-0 और सेमीफाइनल में यूक्रेन की अनासतासिया को 3-0 से मात दी। अब वह सोमवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में चीन की बॉक्सर यांग से भिडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर की बॉक्सर पिंकी जांगड़ा (51 किलोग्राम) और पवित्रा (64 किलोग्राम) ने इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। मगर पिंकी जांगड़ा दूसरे राउंड में रूस की खिलाड़ी सायना से 2-1 और पवित्रा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की खिलाड़ी से 3-0 के अंतर से हार गईं।


स्वीटी की ये हैं उपलब्धियां
मूल रूप से जिले के गांव घिराय की रहने वाली स्वीटी बूरा की अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई खास उपलब्धि नहीं रही है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर वह कई पदक झटक चुकी हैं। स्वीटी ने 2011 में हुई यूथ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2012 में सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य और हाल ही में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। स्वीटी की बहन सिवी बूरा भी एक बॉक्सर हैं। स्वीटी के पिता महेंद्र कुमार और मां का नाम सुमन देवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed