देखिए, कहां बनेगा विश्व का पहला भव्य कृष्ण-अर्जुन मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता स्थली के पास बनने जा रह इस्कॉन मंदिर इस्कॉन का पहला कृष्ण-अर्जुन मंदिर होगा। इसकी कुल अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये होगी। पांच वर्षों इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस मंदिर कि खासियत है कि इसका ढांचा रथ थीम पर होगा।
इसमें चार घोड़े भगवान के रथ रूपी मंदिर की अगुवाई करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के भव्य रूप को निहार सकेंगे। ग्लोरी ऑफ कुरुक्षेत्र इस्कॉन वेदिक कल्चर के नाम के इस प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद दास और इस्कॉन के कुरुक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए 21 सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी करेगी। यह मंदिर अपने आप में अनोखा मंदिर होगा जो कि विश्व को गीता का संदेश देगा। कुरुक्षेत्र की महानता को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए ही इसका निर्माण किया जा रहा है।
एक हजार शिल्पकार बनाएंगे
इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से कुल एक शिल्पी बुलाए जाएंगे। इसमें कलाकृति, पेंटिंग और बेहतरीन कला के जानकार कार्य करेंगे। ये शिल्पी एक साथ नहीं, अलग-अलग समूहों में आकर अपना कार्य पूरा करेंगे।
रशिया से आएंगे चार स्पेशल घोड़े
ये-ये होगा मंदिर परिसर में
छह एकड़ में बन रहे मंदिर के परिसर में हाई टेक म्यूजियम, गोविंदा नामक शाकाहारी रेस्तरा, इंटरनेश्नल गेस्ट हॉउस, वैदिक लाइब्रेरी, आर्ट गैलरी, भगवान की लीलाओं पर आधारित 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजिकल फांउटेन और एक कक्ष में श्रीमद्भगवदगीता पर प्रतिदिन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
वियतनाम से आएगा सफेद पत्थर
कृष्ण अर्जुन मंदिर की भव्यता का अंदाजा इसी बात से पता लग सकता है कि इस मंदिर में लगने वाला सफेद पत्थर वियतनाम से मंगाया जाएगा। यह पत्थर पूरे मंदिर परिसर में लगेगा।