Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Environment Day...Plastic production increased by 38% in Punjab in four years, disposal became a challenge

Chandigarh News: विश्व पर्यावरण दिवस... पंजाब में चार साल में 38 फीसदी बढ़ गया प्लास्टिक का उत्पादन, निस्तारण बना चुनौती

Wed, 04 Jun 2025 08:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day...Plastic production increased by 38% in Punjab in four years, disposal became a challenge
फ्लैग...
विज्ञापन

-राज्य में हवा, पानी और जमीन में घुल रह प्लास्टिक, उत्पादन 1,28,744 टन वार्षिक तक पहुंचा
---
राजिंद्र शर्मा
चंडीगढ़। पंजाब में हवा, पानी और जमीन में लगातार प्लास्टिक घुल रहा है। इससे पर्यावरण तो दूषित हो ही रहा है, साथ ही ये कई बीमारियों को भी जन्म दे रहा है। प्लास्टिक का निपटारा करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रदेश में चार साल के अंदर ही प्लास्टिक का उत्पादन 38 फीसदी बढ़ गया है। यह वार्षिक 1,28,744.64 टन तक पहुंचा गया है।
घरों में रोजाना इस्तेमाल होनी वाली अधिकतर वस्तुओं में प्लास्टिक का उपयोग होता है। पानी की बोतल, शैम्पू, टूथपेस्ट, बिस्किट, नमकीन, जूस की बोतल, कपड़े धोने के डिटर्जेंट के साथ ही सभी तरह के पैकेट बंद सामान या तो प्लास्टिक से कवर होते हैं या फिर प्लास्टिक से ही निर्मित हैं। इनमें से कुछ प्लास्टिक तो रिसाइकल हो जाता है, लेकिन अधिकतर प्लास्टिक कचरे में शामिल होकर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में वर्ष 2019-20 में प्लास्टिक का वार्षिक उत्पादन 92,890 टन था, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1,28,744.64 टन पर पहुंच गया। सरकार प्लास्टिक के निपटारे के लिए प्रयास तो कर रही है, लेकिन इसके विपरीत इसमें बढ़ोतरी होती जा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में प्लास्टिक का उत्पादन 1,08,332.06 टन वार्षिक दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2021-22 में प्लास्टिक का 94,958,95 टन उत्पादन हुआ था। पंजाब के 166 नगर निकायों से रोजाना 300 टन प्लास्टिक वेस्ट निकलता है, जो कुल ठोस अपशिष्ट का 7 प्रतिशत है। यह हर रोज कम या ज्यादा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पहुंचा रहा नुकसान
पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल ने बताया कि प्लास्टिक कई तरीकों से हवा, पानी और जमीन में घुल रहा है। प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण हवा के माध्यम से दूर-दूर तक फैल जाते हैं। प्लास्टिक को आग लगाने से भी यह हवा में फैल रहे हैं। ये कण इंसान और जानवर के शरीर के अंदर भी जा रहे हैं और कई बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। प्लास्टिक के टुकड़े धीरे-धीरे छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाते हैं, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है। यह प्लास्टिक जलीय जीवों में भी जा रहे हैं, जिनके संपर्क में आगे मनुष्य भी आ रहे हैं। इसी तरह जमीन के अंदर भी प्लास्टिक के टुकड़े या कचरा जा रहा है, जो फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। एक स्टडी के अनुसार प्लास्टिक के कारण 15 फीसदी तक फसल प्रभावित हो रही है।
बांझपन और प्रजनन संबंधी समस्याएं पैदा हाे रहीं
-प्लास्टिक विशेषकर माइक्रोप्लास्टिक जब मानव शरीर में प्रवेश करता है तो यह शरीर के हॉर्मोन सिस्टम को प्रभावित करता है। इससे बांझपन और प्रजनन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

-प्लास्टिक में पाए जाने वाले खतरनाक रसायन कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं।
-माइक्रोप्लास्टिक आंतों के सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पाचन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

कोट
केंद्र सरकार ने विस्तारित निर्माता उत्तरदायित्व नियम लागू किए हैं। इसके तहत प्लास्टिक के निपटारे के लिए निर्माताओं, आयातकों और ब्रांड के स्वामियों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें जुर्माने का भी प्रावधान है, लेकिन जब तक इन नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया जाता, तब तक प्लास्टिक की समस्या हल नहीं हो सकती है।
-डॉ. नरेश भारद्वाज, पर्यावरणविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed