फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World Egg Day : 500 egg distributed to children

विश्व अंडा दिवस पर बच्चों को बांटे अंडे बांटकर बताए फायदे

Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
World Egg Day : 500 egg distributed to children
चंडीगढ़। विश्व अंडा दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-28 स्थित जीएमएसएसएस में आर्गेनिक शेयरिंग, नेशनल एग कमिशन कारपोरेशन (एनईसीसी) व केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की ओर से बच्चों को 500 अंडे बांटे गए। इस मौके पर जागरुकता रैली व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर अंडे की पौष्टिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन की मुख्य अधिकारी डॉ. कामना ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग को रोजाना एक अंडा जरूर खाना चाहिए। अंडे से शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी होती है। प्रोटीन व शरीर के अन्य पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए अंडा सबसे सस्ता भोजन है।
विज्ञापन

आर्गेनिक शेयरिंग के राहुल महाजन ने कहा कि अंडे के खाने से शरीर को तो फायदा पहुंचेगा। साथ ही इससे किसानों की भी मदद कर सकेंगे। किसान अपने घर पर बैकयार्ड पोल्ट्री खोल सकते हैं। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी बल्कि उन्हें भी अच्छा प्रोटीन मिल सकेगा। उन्होंने अंडे को मिड-डे मील में शामिल करने की मांग की। इस मौके पर प्राचार्य रेणु शर्मा, उप प्राचार्य डा. मीनाक्षी शर्मा, काउंसलर मधु व ईको क्लब इंचार्ज मीनाक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed