फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Workshop on waste management; emphasis placed on segregation into four categories

Chandigarh News: कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला, चार श्रेणियों में अलगाव पर दिया जोर

Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Workshop on waste management; emphasis placed on segregation into four categories
जीरकपुर। एलएम थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डेराबस्सी कैंपस के प्रशिक्षुओं के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसका आयोजन ‘पुकार-द वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी’ की संस्थापक शिवानी ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य कचरे के उचित प्रबंधन और वर्गीकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम समन्वयक सुखविंदर सिंह देओल ने नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्रोत स्तर पर कचरे को चार श्रेणियों में अलग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सही अलगाव से संग्रहण, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण प्रभावी होता है। प्रतिभागियों से घर, शिक्षण संस्थान और समुदाय स्तर पर जिम्मेदार प्रबंधन अपनाने की अपील की गई। नगर परिषद जीरकपुर के परमजीत, तरसेम और गुरसेवक भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने स्वच्छ एवं टिकाऊ समाज के लिए सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed