{"_id":"6abed02a8bbd168d730c37af","slug":"markets-set-to-shine-during-navratri-car-sales-expected-to-surge-by-up-to-30-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1138574-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नवरात्र से चमकेगा बाजार, कारों की बिक्री में 30% तक उछाल के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नवरात्र से चमकेगा बाजार, कारों की बिक्री में 30% तक उछाल के आसार
विज्ञापन
चंडीगढ़। नवरात्र के साथ चंडीगढ़ के बाजारों में रौनक लौटने की उम्मीद है। कार कारोबारियों से लेकर ज्वेलर्स, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राईफ्रूट और करियाना व्यापारियों ने त्योहारी मांग के लिए स्टॉक जुटाना शुरू कर दिया है। कार डीलरों के पास बुकिंग और डिलीवरी की पूछताछ बढ़ गई है, जबकि ज्वेलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में 10 से 50 फीसदी तक छूट देने की तैयारी में हैं। व्यापारियों को इस बार फेस्टिवल सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
कार डीलरों के अनुसार ग्राहक अभी से बुकिंग और डिलीवरी की तारीख को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पिछले फेस्टिवल सीजन सितंबर-अक्तूबर 2025 में चंडीगढ़ में 9,642 वाहन पंजीकृत हुए थे, जबकि इससे पहले यह संख्या 7,862 थी। कारोबारियों को इस बार बिक्री में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। ईवी की बढ़ती खरीदारी भी बाजार को गति दे रही है। ऑटोमोबाइल कारोबारी रंजीव दहूजा ने कहा कि नवरात्र के आसपास बुकिंग और डिलीवरी में तेजी आती है। कंपनियों ने फेस्टिवल ऑफर, एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस स्कीम भी तैयार की हैं।
सोने के दाम ने बढ़ाई ज्वेलर्स की उम्मीद
ज्वेलर्स भी इस बार त्योहारी खरीदारी को लेकर उत्साहित हैं। सुंदर ज्वेलर्स के मालिक महेंद्र खुराना ने बताया कि चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना करीब 1.47 लाख और 22 कैरेट करीब 1.39 लाख रुपये प्रति दस ग्राम है। पिछले वर्ष फेस्टिवल सीजन में भाव करीब 1.80 लाख रुपये तक पहुंच गए थे। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज पर 10 से 50 फीसदी तक छूट की तैयारी है। नवरात्र के साथ शादी का सीजन शुरू होने से सेक्टर-22, सेक्टर-35 और मनीमाजरा समेत अन्य बाजारों में नई योजनाएं भी लाई जाएंगी।
विज्ञापन
कपड़े और सजावट का कारोबार भी पकड़ेगा रफ्तार
रेडीमेड कारोबारी करन अरोड़ा के अनुसार मौसम बदलने और वेडिंग सीजन शुरू होने से कपड़ों की मांग बढ़ेगी। दूसरी ओर, चंडीगढ़ व्यापार मंडल बाजारों की सजावट के लिए प्रतियोगिता कराने की तैयारी में है। अध्यक्ष संजीव चड्ढा के अनुसार बेहतर सजावट वाले बाजारों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।