{"_id":"6abed074ff4d09d62d00ef7a","slug":"outsiders-will-not-be-allowed-to-enter-the-ward-without-permission-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1138353-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बिना अनुमति वार्ड में नहीं जा सकेंगे बाहरी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बिना अनुमति वार्ड में नहीं जा सकेंगे बाहरी लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एमएचआई) में मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संस्थान प्रशासन ने सभी लोगों के लिए मुख्य गेट पर एंट्री दर्ज करना अनिवार्य किया है। एमएचआई और डीएआरटी में आने वाले जीएमसीएच व एमएचआई कर्मचारियों को भी सुरक्षा रजिस्टर में एंट्री करनी होगी, खासकर ड्यूटी समय के बाद आने पर।
प्रशासन के अनुसार बिना अधिकृत काम किसी को वार्ड या मरीजों से जुड़े क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं होगी। ड्यूटी कर्मचारी से निजी मुलाकात के लिए एमएचआई में रिसेप्शन के पास विजिटर रूम और डीएआरटी में रिसेप्शन का स्थान तय किया गया है। ऐसी मुलाकात कम समय के लिए ही होगी। शांति व्यवस्था प्रभावित होने या अनधिकृत गतिविधि की आशंका पर किसी को प्रवेश से रोका जा सकेगा। सभी कर्मचारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।