फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Workers who made more than 20 thousand members will be honored with Modi Ratna.

Chandigarh News: 20 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता मोदी रत्न से होंगे सम्मानित

Sun, 08 Dec 2024 08:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Workers who made more than 20 thousand members will be honored with Modi Ratna.
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा, 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, अब तक 30 लाख बनाए गए
विज्ञापन

चंडीगढ़। भाजपा के सदस्यता अभियान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जिन कार्यकर्ताओं ने 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए हैं, उन्हें मोदी मित्र के नाम से सम्मानित किया जा रहा है। 20 हजार से अधिक सदस्य बनाने वालों को मोदी रत्न व सदस्यता टारगेट पूरा करने वालों को भी सम्मानित किया जा रहा है। कहा, विधानसभा चुनाव में पार्टी को 55.54 लाख वोट मिले थे, इसलिए 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि भी तक 30 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। बड़ौली ने दावा किया, वह इस लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। कहा, अभी तक 14 हजार सक्रिय सदस्य बन चुके हैं और 17 दिसंबर को सक्रिय सदस्यों की पहली सूची जिला मुख्यालयों को जारी कर दी जाएगी। राज्यसभा के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा, 30 लाख सदस्यों में से ही कोई न कोई राज्यसभा में जाएगा।

कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर सोमवार को पानीपत से प्रदेशवासियों को करोड़ों की सौगात देंगे और बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री का हरियाणा पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा। किसानों से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह किसानों का देश है और किसानों की कोई मांग गलत नहीं होती। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में अच्छा प्रयास किया और 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी। हरियाणा का किसान सरकार के काम से खुश है इसलिए हरियाणा का किसान आंदोलन में शामिल नहीं हो रहा है। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंदोलन की आड़ में राजनीति करने का काम करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हुड्डा साहब बिना पैर और सिर की बात करते हैं। वे दस साल मुख्यमंत्री रहे। अगर कहीं भ्रष्टाचार नजर आता है तो उसकी पूरी जानकारी देनी चाहिए। सरकारी कर्मचारी के भाजपा सदस्य बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, संविधान ने हर मतदाता को किसी भी पार्टी का सदस्य बनने का हक दिया हुआ है। कोई भी सरकारी कर्मचारी साधारण सदस्य बन सकता है, मगर सक्रिय सदस्य नहीं बन सकते।

हरिपुरधार में रविवार को हुआ हिमपात। संवाद

हरिपुरधार में रविवार को हुआ हिमपात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed