फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Workers of Punjab Youth Congress and farmers arrive at Delhi-Chandigarh national highway in Zirakpur to take part in tractor rally

जीरकपुरः कृषि बिल पर हंगामा, बैरिकेड तोड़कर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, सात घंटे हाईवे जाम

Sun, 20 Sep 2020 10:51 AM IST
ajay kumar अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Sep 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Workers of Punjab Youth Congress and farmers arrive at Delhi-Chandigarh national highway in Zirakpur to take part in tractor rally
जीरकपुर में ट्रैक्टर रैली। - फोटो : ANI
रविवार को पंजाब यूथ कांग्रेस ने कृषि विधेयक के विरोध में एक ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर करीब सात घंटे यातायात सेवाएं प्रभावित रहीं। इस कारण एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। जिसके चलते बीमार मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान रैली के शोर-शराबे के बीच पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को वहां से निकाला।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार की दोपहर जीरकपुर में मैक-डी चौक से शुरू होकर पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित गांव झरमड़ी के पास रैली जैसे ही पहुंची, वहां पर बैरिकेडिंग करके तैनात पुलिस बल ने रैली को रोक लिया। इस रैली को रोकने के लिए पुलिस के भारी संख्या में मौजूद जवानों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। पंजाब हरियाणा बार्डर एरिया को पूरी तरह से बैरिकेडिंग करके सील किया हुआ था। लेकिन इस ट्रैैक्टी रैली में शामिल लोगों की संख्या, दो हजार से ज्यादा थी। यह रैली जैसे ही पुलिस बल के सामने पहुंची तो रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और किसानों ने पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग को उखाड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर किसानों का आक्रोश देखकर पुलिस को स्थिति काबू में लाने के लिए हलका बल का प्रयोग भी करना पड़ा। पहले तो दिन में करीब सवा तीन बजे पुलिस ने रैली में शामिल लोगों को वहां से हटाने के लिए लोगों पर वाटर कैनन से बौछार करनी शुरू की। जब कार्यकर्ता और किसान नहीं माने तो पुलिस जवानों ने मजबूरन लोगों को घसीटते हुए पुलिस वैन में भरना शुरू कर दिया। जैसे ही प्रदर्शनकारियों को इसकी भनक लगी कि अब आंसू गैस का गोला भी छोड़ा जाएगा तो रैली में शामिल कार्यकर्ता मौके से भाग खड़े हुए। जो वहीं डटे रहे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह सिलसिला शाम करीब 4 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके लालड़ू थाने में लाए गए कार्यकर्ताओं और किसानों को हिदायत देकर छोड़ दिया। इस रैली में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब यूथ कांग्रेस के राज्य प्रधान बरिंद्र सिंह ढिल्लों, यूथ के राज्य महासचिव उदयवीर सिंह ढिल्लों सहित पूरे राज्य के कांग्रेसी नेता शामिल थे।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान सहित अन्य गिरफ्तार

किसान विधेयक के खिलाफ यूथ कांग्रेस की इस ट्रैक्टर रैली के दौरान पंजाब और हरियाणा बार्डर पर प्रदर्शन को हिंसक होते देख पंजाब पुलिस के जवानों ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास, राज्य प्रधान बरिंद्र सिंह ढिल्लों, राज्य महासचिव उदयवीर सिंह ढिल्लों सहित 20 कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार किया था।

इसकी पुष्टि करते हुए यूथ कांग्रेस के राज्य महासचिव उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस ने पहले राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास, राज्य प्रधान ढिल्लों और तीन नेताओं को मौके से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस 15 से 20 अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लालड़ू पुलिस स्टेशन ले गई। इनके खिलाफ धारा 144 के तहत केस दर्ज किया गया। जिनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पीएम मोदी लाए किसान विरोधी बिल :श्रीनिवास
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कृषि विधेयक लाई है, जिसके साथ किसान अंबानी जैसे बड़े घरानों के बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इस मौके पर राज्य प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ डटकर खड़ी है और इस काले कृषि विधेयक का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से दिखावे के लिए विरोध किया जा रहा था, लेकिन उनकी हितैषी भाजपा पार्टी ने यह भी बर्दाश्त नहीं किया।

इस बिल का विरोध करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल की बीबी हरसिमरत कौर बादल से मंत्री मंडल से इस्तीफा ले लिया है। जबकि अब शिअद दावा कर रहा है कि उनकी ओर से यह इस्तीफा किसानों के हक में दिया गया है। बता दें कि यूथ कांग्रेसी की रैली के कारण रविवार को पूरा दिन चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर यातायात प्रभावित होता रहा। सुबह 10 बजे से यूथ कांग्रेसी नेता जीरकपुर में जुटना शुरू हो गए थे। लेकिन शाम 5 बजे यह रैली समाप्त हुई जिसके बाद यातायात बहाल हुआ और हाईवे पर चलने वाले राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed