फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   workers burn statue of menka gandhi, anganwadi workers protest, muktsar, punjab

आंगनबाड़ी वर्कर्स के आक्रामक तेवर, केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 11 Jul 2016 10:10 PM IST
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
workers burn statue of menka gandhi, anganwadi workers protest, muktsar, punjab
मुक्तसर में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन (सीटू) की ओर से मांगों को लेकर सोमवार को कोटकपूरा चौक में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


यूनियन की नेता आंगनबाड़ी वर्करों को पक्का करने, वर्कर को 15 हजार व हेल्पर को 10 हजार रुपये प्रति माह देने, हरियाणा पेटर्न लागू करने, हेल्पर से वर्कर की पदोन्नति पर आयु सीमा समाप्त करने, हेल्पर की पदोन्नति का समय दस से पांच वर्ष करने, मिनी आंगनबाड़ी सेंटर को पूरे सेंटर का दर्जा देने, सेंटर में बिजली पानी व बिल्डिंग का पूरा प्रबंध करने, मेडिकल छुट्टी लागू करवाने की मांग कर रही है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कभी उनके हक में बयान देती है तो कभी विरोध में। यूनियन की नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों की पूर्ति तक उनका संघर्ष न सिर्फ जारी रहेगा बल्कि और भी तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृतपाल कौर चहल, वीरपाल कौर लक्खेवाली, हरिंदर कौर, कमलजीत कौर, वीराल कौर, बिंदर कौर, गुरदीप कौर, परमजीत कौर, इंद्रजीत व कुल हिंद खेद मजदूर यूनियन के हरी राम चक शेरेवाला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed