फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worker dead body found hanging in factory in Ludhiana

Ludhiana News: संदिग्ध हालात में युवक ने लगाया फंदा, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 14 Feb 2023 06:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Feb 2023 06:12 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमरपाल के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि कमरे में खून के धब्बे थे। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है।

विज्ञापन
Worker dead body found hanging in factory in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बहादुर के रोड स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले अमरपाल (25) का शव फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब फैक्टरी का मालिक फैक्टरी में दाखिल हुआ और अमरपाल को फंदे से लटका देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद अमरपाल का चचेरा भाई भी वहां पहुंच गया। अमरपाल मूलरुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई हरमेश लाल ने बताया की अमरपाल फैक्टरी में काम करता था और फैक्टरी के एक कमरे में रहता था। रविवार की रात को फैक्टरी के सभी वर्कर काम खत्म कर घर चले गए थे। इसके बाद अमरपाल भी फैक्टरी का गेट बंद कर अपने कमरे चला गया था। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को जब वर्कर फैक्टरी पहुंचे तो गेट बंद था। गेट खटखटाने पर अमरपाल ने नहीं खोला। वर्करों ने फैक्टरी मालिक को सूचित किया। सूचना मिलते ही पहुंचे मालिक ने पड़ोसियों की मदद से फैक्टरी की छत से अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि अमरपाल अपने कमरे में फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अमरपाल के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि कमरे में खून के धब्बे थे। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है। जब इस मामले में थाना सलेम टाबरी के एसएचओ हरजीत सिंह से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि आरोप गलत हैं। पोस्टमार्टम में ही साफ हो गया है कि अमरपाल ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed