{"_id":"5f860b7d8ebc3e9b8b76f7ca","slug":"worker-buried-in-soil-trapped-in-jcb-while-saving-death-chandigarh-news-pkl3908990151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में दबा मजदूर, जेसीबी से निकालते जख्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में दबा मजदूर, जेसीबी से निकालते जख्मी, मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र पार्क के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाटर वर्क्स की पाइपलाइन बिछाते समय गड्ढे में एक मजदूर मिट्टी खिसकने से दब गया। मिट्टी को जल्द हटाकर मजदूर को निकालने की कोशिश में उसके दोनों कंधे बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद उसे तुरंत सेक्टर-38 निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होते देखकर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, डड्डूमाजरा कॉलोनी स्थित पार्क के पास वाटर वर्क्स पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इस साइट में मनीष यादव (25) मजदूरी का काम कर रहा था। तभी अचानक मिट्टी खिसकने से वह गड्ढे में दब गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद जेसीबी से उसे बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान उसके दोनों कंधे जेसीबी के अगले हिस्से में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के भाई दरोगा यादव की शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले सेक्टर-40 निवासी साइट मैनेजर पीयूष के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने आईपीसी 304/ए (गैर-जमानती धारा) के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।