{"_id":"63ea86162cad72d4240f908b","slug":"work-will-be-done-in-hindi-in-lower-courts-of-haryana-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रदेश की निचली अदालतों में होगा हिंदी में काम, एचसीएस की परीक्षा भी हिंदी में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रदेश की निचली अदालतों में होगा हिंदी में काम, एचसीएस की परीक्षा भी हिंदी में होगी
Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
सार
अदालतों के कर्मचारियों को कानूनी शब्दावली हिंदी में सिखाने के लिए मास्टर ट्रेनर लगाए जाएंगे। हिन्दी में प्रशासनिक शब्दावली भी बनाई जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हिंदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भविष्य में हरियाणा की निचली अदालतों में हिंदी में काम होगा। हरियाणा सरकार ने इसका खाका तैयार कर लिया है। बकायदा अदालतों के कर्मचारियों को हिंदी में कानूनी शब्दावली सिखाने के लिए जिलावार मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। इसके बाद प्रशासनिक शब्दावली का भी हिंदी में अनुवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
पहली बार हरियाणा लोक सेवा आयोग के साथ एचसीएस (न्यायिक शाखा) की परीक्षा में हिन्दी भाषा को माध्यम के रूप में शामिल करने की तैयारी है। इस समय परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी है। सोमवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से चरणबद्ध तरीके से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सबसे पहले हरियाणा के सभी अधिनियमों के हिंदी अनुवाद संबंधित विभागों की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रतिनिधि को अधिवक्ताओं व अन्य स्टाफ को हिंदी का प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेवेन्यू कोर्ट में अधिकतर कार्य हिंदी में ही होता है और कोर्ट के निर्णय भी हिंदी में ही जारी किए जाते हैं। प्रदेश में 54 आईटीआई में स्टेनोग्राफी (हिंदी) का एक साल का कोर्स चल रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने न्यायालयों व अधिकरण में हिंदी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, हिन्दी व अंग्रेजी स्टेनोग्राफर आदि की जानकारी साझा की।
पानीपत जिला अदालत से होगी शुरुआत
बैठक में हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो बीके कुठियाला ने बताया कि परिषद की ओर से पानीपत जिला को पायलट आधार पर लिया जाएगा, जहां न्यायालयों, कार्यालयों के स्टाफ को हिंदी भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद एक प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद के कुछ अल्पावधि के कोर्स भी शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।