{"_id":"65c38dc9608137502a0c0d31","slug":"work-on-126-km-long-haryana-orbital-rail-corridor-worth-rs-5700-crore-started-sanjeev-kaushal-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-346662-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"5700 करोड़ से 126 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का कार्य शुरू : संजीव कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5700 करोड़ से 126 किलोमीटर लंबे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का कार्य शुरू : संजीव कौशल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ 5700 करोड़ रुपये की लागत से 126 किमी. लंबी पलवल-सोनीपत रेलवे लाइन परियोजना से नूंह, सोहना, मानेसर, खरखौदा को जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 441.47 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है, जिसके लिए 1419.24 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से 1167.92 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी जा चुकी है, जबकि शेष 251.32 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी जल्द से जल्द बांट दी जाएगी। परियोजना के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण का कार्य भी जारी है।
यह जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी। वह बुधवार को यहां हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला झज्जर, सोनीपत, नूंह, पलवल और गुरुग्राम के उपायुक्त वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि एचओआरसी प्रोजेक्ट राज्य के लिए बेहतरीन परियोजना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी इसके लिए पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह और सोनीपत में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बांटने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। इसके अलावा उपमंडल पलवल, सोहना, गुरुग्राम, पटौदी, नूंह और तावडू में स्ट्रक्चर कॉम्पन्सेशन बांटने का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित एचआरआईडीसी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।