फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Woollan Market of Secter 38

बढ़िया क्वालिटी की ऊन के लिए आएं इस मार्केट में

Sun, 12 Jan 2014 01:18 PM IST
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर Updated Sun, 12 Jan 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Woollan Market of Secter 38
आज भी लोग हाथों के बने स्वेटर को ही पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि यह स्वेटर गर्मी के साथ प्यार का भी एहसास कराते हैं। दादी नानी अपने बच्चों के  लिए आज भी स्वेटर बनाने को पहल देती हैं।
विज्ञापन


आजकल मुलायम ऊन का ट्रेंड चला हुआ है, उससे बुने कपडे़ तो लोग अपने बच्चों को पहनाना ज्यादा अच्छा समझते हैं क्योंकि उनका शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। वह इतने मुलायम होते हैं कि बच्चे उनमें खुद को आरामदायक समझते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही बहुत प्रकार के ऊन आपको चंडीगढ़ की सबसे पुरानी ऊन मार्केट में देखने को मिलेंगे जो कि सेक्टर-38 सी में वूलन मार्केट के नाम से प्रसिद्ध हैं। यह इतनी पुरानी मार्केट है कि दादी नानी भी अपने पोता पोती के लिए वहीं से ऊन लेने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां हाथों के बुने हुए स्वेटर भी मिलते हैं जो बच्चों एवं बड़ों दोनों के लिए ही हैं। आजकल मुलायम ऊनों में स्टॉलस का भी ट्रेंड चला हुआ है। जो जींस और सूटों के ऊपर पहनने के लिए काम में आते हैं।

वहां ऊन के स्वेटर और स्टॉलस के अलावा मौजें, दस्ताने, रंग बिरंगी टोपियां, जिनका आज कल ड्रेस के  साथ स्वेटर और टोपियां रंग मिला कर पहनने का रिवाज है। वहां काफी रंगों में और काफी वैरायटी में ऊन मिलती है।


ये ऊन है उपलब्ध
फैदर ऊन :
यह ऊन बच्चों के स्वेटर बनाने के लिए होती है क्योंकि यह बहुत ही मुलायम होती है। इसकी कीमत 350 रुपये किलो है।
नार्मल ऊन : यह ऊन पुरुष, स्त्रियों दोनों वर्गों के स्वेटर बनाने के लिए होती हैं। इसकी कीमत 250 रुपये किलो है।
रेमंड ऊन : यह मंहगी ऊन है। क्योंकि यह क्वालिटी वाली ऊन होती है। इसकी कीमत 400 रुपये किलो है।
क्रि स्टल ऊन : यह चमकदार ऊन है जो 350 रुपये किलो में खरीदी जा सकती है।
बेबी सॉफट : यह ऊन बच्चों के स्वेटर बनाने के लिए होती है क्योंकि यह बहुत ही मुलायम होती है। यह डिब्बे में मिलती है। एक डिब्बे में 6 पीस होते हैं। इसकी कीमत 350 रुपये किलो है। इनमें 3 रंगों वाली इकट्ठी ऊन भी आती है जो रंग बिंरगी ड्रेस बनाने के लिए काम में आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed