फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Won five medals in Senior National Pench Silat Championship

सीनियर नेशनल पेचंक सिलाट चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ी चमके

Thu, 01 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Won five medals in Senior National Pench Silat Championship
चंडीगढ़। सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप 24 से 26 मार्च तक श्रीनगर के इंडोर स्टेडियम में करवाई गई। इसमें चंडीगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 70 से 75 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ के राजवर्धन ने केरला के साहिल को हराकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। 60 से 65 किलो भार वर्ग में सुमित कुमार ने दिल्ली के अनिल को हराकर कांस्य पदक जीता। 75 से 80 किलो भार वर्ग में मुन्ना ने ओडिशा के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक पाया। महिला वर्ग के 45 से 50 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ की किरण ने ओडिशा की मनीषा का हराकर रजत पदक जीता। 70 से 75 किलो भार वर्ग में पलक गौरी ने उत्तरप्रदेश की मंजू को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के पदक जीतने वाली टीम के साथ कोच करण सिंह खाती, मैनेजर हरप्रीत सिंह व राधा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed