{"_id":"66c18d7d50c97e08fa0ba26b","slug":"women-will-be-recruited-in-fire-department-in-punjab-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के खेलेंगी पंजाब की महिलाएं: फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती; ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग के खेलेंगी पंजाब की महिलाएं: फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती; ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा पंजाब
Sun, 18 Aug 2024 11:28 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:28 AM IST
सार
पंजाब में महिलाओं की दमकल विभाग में भर्ती की जाएगी। दमकल विभाग में महिलाओं के फिजिकल टेस्ट के नियमों व कानूनों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड महिला कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में दमकल विभाग में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी सेवाएं देंगी। पंजाब में अग्निशमन विभाग में महिलाओं की भर्ती होगी। पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जहां फायर ब्रिगेड विभाग में महिलाओं की भर्ती की जाएगी। यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बरनाला में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में की है।
सीएम मान ने कहा कि वह तीन महीने पहले डेराबस्सी में एक कार्यक्रम गए थे, जहां दो बहनों ने उनसे आपबीती उन्हें सुनाई। दोनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग की परीक्षा पास की थी, लेकिन फिजिकल टेस्ट में उन्हें फेल कर दिया गया।
सीएम ने कहा पुराने नियमों के तहत दोनों युवतियों को 60 किलो वजन की बोरी उठाने के लिए कहा गया था। जबकि उसी भर्ती में पुरुषों और महिला श्रेणी के लिए सामान्य फिजिकल टेस्ट रखा गया था। सीएम मान ने घोषणा करते हुए कहा कि दो से चार सितंबर तक पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया गया है, इस विधानसभा सत्र में सरकार की ओर से फायर ब्रिगेड विभाग की भर्ती में पुरुषों और महिलाओं के फिजिकल टेस्ट को लेकर बने पुराने नियमों व कानून को बदलने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम मान ने कहा कि जल्द ही नए नियम बनाकर देश भर में पंजाब पहला सूबा होगा, जहां फायर बिग्रेड विभाग में महिलाओं की भर्ती की जाएगी।