फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women took out a Kalash procession before the story

Chandigarh News: कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Mon, 11 Aug 2025 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women took out a Kalash procession before the story
चंडीगढ़। सेक्टर-38 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भागवत कथा के उपलक्ष्य में रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर मां भगवती भजन गाती हुईं चल रही थीं। कलश यात्रा के उपरांत शाम को कथा का शुभारंभ हुआ। यह भागवत कथा का आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर हो रहा है। कथा व्यास संजय कृष्ण गोस्वामी शास्त्री वृंदावन वाले ने कथा वाचन किया। मंदिर कमेटी के महासचिव रविंद्र पुष्प भग्तियार ने बताया कि 15 अगस्त को मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भागवत कथा 16 अगस्त तक चलेगी। 16 अगस्त को ही नंदोत्सव मनाया जाएगा। कथा के पहले दिन कथा व्यास ने कथा के महात्मय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत साक्षात कृष्ण हैं। कथा के उपरांत भगवान की आरती हुई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed