फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women special police station opening on raksha bandhan

बड़ा तोहफा, महिलाएं अपनी शिकायतें अब यहां दर्ज कराएं

Sun, 30 Aug 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
women special police station opening on raksha bandhan

अब अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत महिलाएं यहां दर्ज करा सकती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है। शहर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहला महिला थाना खोला गया है। प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने शनिवार को सेक्टर-17 में इसका उद्घाटन किया। एडवाइजर ने कहा कि शहर में अगले छह माह में दो और महिला थाने खोले जाएंगे।

विज्ञापन


इनमें से एक सेक्टर-22 में और दूसरा सेक्टर-52 में होगा। इनके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। इस मौके पर उन्होंने सभी एसएचओ, चौकी और बीट प्रभारियों से अपील की कि वे शहर में ऐसा माहौल बनाएं कि महिलाएं बेखौफ घूम सकें।
विज्ञापन


24 घंटे में बना दिया थाना
इस अवसर पर विजय कुमार देव ने खुलासा किया कि उनके कहने पर महज 24 घंटे के भीतर शहर में पहला महिला थाना खोल दिया गया। इसके लिए पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र हैं। इसलिए वह अधिकारियों की हर मांग को पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं। लेकिन पुलिस को भी उनके विश्वास पर खरा उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाली किसी महिला से अभद्रता से पेश नहीं आया जाएगा। इस पर एसएसपी डाक्टर सुखचैन सिंह ने गिल ने विश्वास दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

शहर में बनेंगे पांच नए थाने
सेक्टर-17 में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आईजीपी आरपी उपाध्याय ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शहर में पांच नए थाने खोलने की प्लानिंग है। इसकी मंजूरी के लिए फाइल अधिकारियों के पास भेज दे गई है।


उन्होंने बताया कि यह पांच थाने मनीमाजरा, मौलीजागरां, आईटी पार्क, सारंगपुर और सेक्टर-49 में खुलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही फाइल को मंजूरी मिलेगी इस पर अमल शुरू हो जाएगा। इस दौरान डीआईजी एएस चीमा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह में पुलिस जवानों के साथ शहरवासी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed