{"_id":"6098e6a2c09f4e167afb94969e32f071","slug":"women-spacial-bus-survice-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी बसें चलेंगी, जिसमें होंगी केवल महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी बसें चलेंगी, जिसमें होंगी केवल महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 19 May 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) जल्द पंजाब में महिला बस सेवा शुरू करने जा रही है। महिला सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस योजना की शुरुआत फिलहाल पटियाला-चंडीगढ़ रूट से की जा रही है। इसके बाद पंजाब में और भी कई रूट कवर किए जाएंगे। पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
पीआरटीसी की बसों में रोजाना काफी संख्या में नौकरीपेशा महिलाएं सफर करती हैं। इन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पीआरटीसी प्रशासन काफी चिंतित था। अब फैसला हुआ है कि पीआरटीसी की ओर से पंजाब में महिला बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
जून के पहले सप्ताह से यह सेवा शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत फिलहाल पटियाला-चंडीगढ़ रूट से की जा रही है। इस रूट पर रोजाना बड़ी गिनती में महिलाएं नौकरी के सिलसिले में आती-जाती हैं।
महिला बस में कंडक्टर महिला ही रहेगी और इसमें महिला पुलिस की सुरक्षा देने पर भी विचार किया जा रहा है। दिन में छह टाइम महिला बसें पटियाला-चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाएंगी। इसके लिए चार बसें इस्तेमाल की जाएंगी।
एमडी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों पर महिला बस सेवा शुरू की जा रही है। पटियाला-चंडीगढ़ रूट के बाद जालंधर, मोगा, लुधियाना, फरीदकोट, पटियाला से संगरूर, संगरूर से बठिंडा रूटों पर भी महिला बस सेवा शुरू की जाएगी।
एमडी ने कहा कि इन रूटों के बाद धीरे-धीरे पंजाब के सभी रूट महिला बस सेवा के तहत कवर कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके पास महिला कंडक्टर पहले से हैं।
जिन्हें अब तक अकाउंट्स वगैरह का काम देखने पर लगाया हुआ था। लेकिन अब इनको महिला बसों में भेजा जाएगा। महिला बसों में अकेली महिला सवारी तो सफर कर ही सकेगी। वह महिला भी जा सकेगी, जिसके साथ उसका पति और बच्चे हैं।