फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women protest in wine shop

शराब के ठेके पर ऐसे टूटा महिलाओं का कहर, लोग लूट ले गए 70 पेटी शराब

Wed, 05 Apr 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 05 Apr 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
women protest in wine shop
शराब का ठेका
शराब के ठेके  पर आज तक आपने कई बार बवाल होते देखा होगा, लेकिन ठेके पर महिलाओं का बवाल कभी नहीं देखने को मिला होगा। महिलाओं का कहर ठेके पर टूटा, तो वहां मौजूद लोग भी बहती गंगा में हाथ धोने में लग गए।  पानीपत की बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके पर महिलाओं ने हल्ला बोल दिया। उन्होंने ठेके अंदर रखी पेटियां बाहर फेंक दीं और शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोग शराब की पेटियां उठाकर भाग गए। कई घंटे तक चले हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थाना माडल टाउन प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। बाद में समझौता होने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बतरा कॉलोनी के ठेके पर तीन दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। बतरा कॉलोनी के ठेके पर मंगलवार दोपहर को दर्जनों महिलाएं और लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी ने वहां विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे करते हुए ठेके के अंदर रखीं शराब की पेटियों और बोतलों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो मौके से पेटियां उठाकर ले गए। इस तरह से बतरा कॉलोनी में कई घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना माडल टाउन पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

women protest in wine shop
शराब का ठेका
पुलिस ने मामला शांत कराने के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही ठेकेदार और कॉलोनीवासी दोनों पक्षों को थाना माडल टाउन बुला लिया गया। थाने में ठेकेदार सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि उसके ठेके के अंदर से 70 के करीब शराब की पेटियां बाहर फेंकी गई हैं। इन्हें लोग लूट ले गए। थाने में भी दोनों पक्षों में बहस हो गई। थाना माडल टाउन के प्रभारी अमित कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया। दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताने योग्य है कि बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके को खोलने पर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। उस दौरान लोगों की मांग के चलते ठेके को दूसरी दुकानों में शिफ्ट कर दिया था।

बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके पर हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं और अन्य लोगों को समझाकर शांत किया गया है। विरोध जता रहे कुछ लोगों को थाने में बुलाया था। यहां पर ठेकेदार और अन्य लोगों में सहमति बन गई है। यदि कोई शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।  
अमित कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed