फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   women protest against pakistan in ludhiana

सड़क पर पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे निकली भड़ास, पीएम मोदी को भेज दी चूड़ियां

Tue, 09 May 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 09 May 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
women protest against pakistan in ludhiana
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर महिलाएं उतरीं, तो अंगारे बरस रहे थे, गुस्सा पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए था। लेकिन दिल में पूरी भड़ास पीएम मोदी के लिए दिखी। 56 इंच का सीना दिखाने वाले मोदी को महिलाओं ने चूड़ियां भेज दीं। सरहद पर देश के जवानों के साथ हुई बर्बरता के बाद लुधियाना में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैनिकों की क्रूरता के साथ की जा रही हत्याओं से गुस्साई महिला कांग्रेस ने सोमवार को स्थानीय बस्ती जोधेवाल चौक में पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरियर के माध्यम से चूड़ियां भेजीं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री भारतीय सैनिकों के हत्यारों को सबक नहीं सिखा सकते तो चूड़ियां पहन कर घर बैठ जाएं।  महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से चुनावी सभाओं में 56 इंच का सीना होने पर कटाक्ष किया। टपारिया ने कहा कि चुनावी सभाओं में पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने के वादे किए गए, लेकिन अब प्रधानमंत्री खामोश हैं। 
विज्ञापन


टपारिया ने कहा कि भाजपा नेतृत्व कश्मीर में सत्ता का लालच छोड़ भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देश भक्ति होने का सबूत दें। इस अवसर पर नीलम, अलका मल्होत्रा, रमेश कौर, नीलम दत्ता, इंदुबाला, गुरप्रीत सिद्धू, दलजीत कौर, मनीषा कपूर, ज्योति मेहता और सुषमा पुरी समेत कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed