फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Has Beaten Up To Teacher In Yamunanagar, Know Why

बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को महिलाओं ने दौड़ा कर चप्पलों से पीटा, केस दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Women Has Beaten Up To Teacher In Yamunanagar, Know Why
सांकेतिक तस्वीर

यमुनानगर के एक गांव के प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक पर बच्चियों से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। मामले में बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल जाकर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से पीटा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को बचाया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन


डीईईओ ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, शिक्षक ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस को दी शिकायत में एक बच्ची की मां ने बताया कि उसकी लड़की पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। उसने बताया कि स्कूल का मास्टर पहली कक्षा को पढ़ाता है। वह लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है। उसने पांच लड़कियों के नाम बताएं, जिनसे वह छेड़खानी कर चुका है। छह अगस्त को गांव के दो युवकों ने एक लड़की के साथ बदतमीजी व छेड़खानी करते हुए देखा था। 
विज्ञापन


मासूमों ने लगाए गंभीर आरोप 
बच्चियों ने आरोप लगाया कि अध्यापक काफी समय से गलत हरकत कर रहा था। वह बच्चियों को अलग कमरे में ले जाता था और सलवार में हाथ डालकर छेड़खानी करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। एक बच्ची ने बताया कि गलती करने पर सलवार निकलवाता था। एक बच्चे ने बताया कि उसने कार में शराब की बोतल और गिलास देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बोला आरोप गलत 

स्कूल में पढ़ने वाले सारे मेरे बच्चे हैं। उनके साथ गलत हरकत करना तो सोचना भी पाप है। मिड डे मील बनाने वाले बच्चों को खिलाने की बजाय अपने घर ले जा रहे थे। मैंने कई बार उन्हें टोका था और चेतावनी दी थी। इस पर उन्होंने कहा था कि जो चल रहा है चलने दो, ज्यादा रोका टोकी की तो फंसा देंगे। मुझे फंसाने के लिए यह सब किया गया है। मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।  (जैसा की शिक्षक ने मीडिया को बताया)

अभिभावकों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्चियों की काउंसिलिंग कर उनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।
- मुकेश, एसएचओ, छछरौली थाना

मामले में बीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मदन चोपड़ा, डीईईओ, यमुनानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed