फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Women Congress President Deepa Dubey criticized BJP leaders councilors mayors wearing masks VIP

भाजपा नेताओं, पार्षदों और मेयर के मास्क नहीं पहनने पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने की आलोचना कहा- जनता मास्क पहने पर वीआईपी क्यों नहीं

Sat, 25 Jul 2020 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Women Congress President Deepa Dubey criticized BJP leaders councilors mayors wearing masks VIP
चंडीगढ़। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। ट्राइसिटी में रोज मरीज बढ़ रहे हैं। जनता सरकार के आदेशों का पालन कर रही है। वहीं भाजपा के नेता, पार्षद बिना मास्क लगाए ही सार्वजनिक स्थानों पर नजर आते हैं। उनका ऐसा करना उनके व शहर के लोगों के लिए ठीक नहीं है। यह बात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा असधीर दुबे ने कही।
विज्ञापन

दीपा ने मेयर राजबाला मालिक, पार्षद और बीजेपी प्रधान अरुण सूद, वार्ड नं. 4 की पार्षद और बीजेपी महिला मोर्चा की प्रधान सुनीता धवन की आलोचना की है। उन्होंने फेसबुक और ट्विटर के जरिए प्रशासक से इन सभी पर नियमों की अवलेहना करने पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दुबे ने कहा कि क्या सत्ता में बैठे मेयर, पार्षद से लेकर मनोनीत पार्षदों की कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। लोगों से जरा-सी चूक होते ही उनका चालान और जुर्माना किया जाता है। नगर निगम में एक नॉमिनेटेड पार्षद पॉजिटिव पाए जाते है लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के हाथ में तो किसी के गले में लटका होता है मास्क
दीपा दुबे ने कहा कि निगम के तीज प्रोग्राम में फोटो खिंचावते हुए मेयर और एक महिला नॉमिनेटेड पार्षद शिप्रा बंसल के मुंह की जगह हाथों में मास्क होते है। वहीं बीजेपी के प्रधान अरुण सूद के मुंह के बजाय गले पर मास्क लटका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed